Hindi News / Top News / Drunk Man Molested An Air Hostess On Board An Indigo Flight And Assaulted A Co Passenger

नशे में धुत 62 वर्षीय बुजुर्ग ने इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, सह-यात्री संग भी की मारपीट

इंडिया न्यज़: (Drunk Swedish Flyer Molest Indigo Air Hostess) बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से एक खबर सामने आई है। बताया गया इस फ्लाइट में 62 साल के स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 साल की केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की है। इसके साथ ही […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यज़: (Drunk Swedish Flyer Molest Indigo Air Hostess) बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से एक खबर सामने आई है। बताया गया इस फ्लाइट में 62 साल के स्वीडिश नागरिक ने नशे की हालत में 24 साल की केबिन क्रू के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की है। इसके साथ ही उसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। व्यक्ति की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई।

सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार इस घटना के बारे में बताया गया कि वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

Emergency Landing

महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा।

2017 से 2023 के बीच छेड़छाड़ की ये पांचवीं घटना

आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई। ये पिछले तीन महीनों में भारत में आठवीं अनियंत्रित यात्री की गिरफ्तारी थी और 2017 और 2023 के बीच दर्ज की गई छेड़छाड़ की पांचवीं घटना सामने आई थी।

Tags:

IndigoIndiGo FlightMumbai airportMumbai Police

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue