Hindi News / Top News / Eknath Shinde Ayodhya Visit Today With Shivsainikis

Eknath Shinde Ayodhya Visit: एकनाथ शिंदे आज पहुंचेंगे अयोध्या, स्वागत में लगे पोस्टर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकसाथ शिंदे आज अपने 5,000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में भागवान राम के दर्शन करेंगे। राम लला के दर्शन के अलावा शिंदे लक्ष्मण टीला मैदान में संतों का आशीर्वाद लेंगे और सरयू नदी के तट पर आरती देखेंगे। शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचे और यूपी के बीजेपी नेताओं […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकसाथ शिंदे आज अपने 5,000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में भागवान राम के दर्शन करेंगे। राम लला के दर्शन के अलावा शिंदे लक्ष्मण टीला मैदान में संतों का आशीर्वाद लेंगे और सरयू नदी के तट पर आरती देखेंगे। शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचे और यूपी के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में स्वंतत्र देव सिंह ने हवाई अड्डे पर शिंदे का स्वागत किया। आज शिंदे अयोध्या के लिए निकलेंगे।

  • शिंदे दो बार पहले भी आए अयोध्या
  • सीएम के रुप में पहली यात्रा
  • यात्रा के कई राजनीतिक मायने

शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव अभिजीत अडसुल और ठाणे के पूर्व मेयर नरेश म्हस्के पहले ही शिंदे की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शिंदे शिवसेना के संरक्षक दिवंगत बाल ठाकरे के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

Eknath Shinde Latest News

दो बार पहले भी किया दौरा

अयोध्या के एक दिन के दौरे के बाद शिंदे लखनऊ लौट आएंगे जहां से वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। शिंदे 24 नवंबर, 2018 और 7 मार्च, 2020 को अयोध्या की यात्रा कर चुके है तब वह उद्धव ठाकरे के साथ आए थे। सीएम के नाते यह शिंदे की पहली अयोध्या यात्रा है। वही आदित्य ठाकरे भी 15 जून 2022 को अकेले दौरे पर अयोध्या आए थे।

यह भी पढ़े-

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue