होम / Fifa World Cup : दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से दी मात, बुकायो साका ने किए सबसे ज्यादा गोल

Fifa World Cup : दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से दी मात, बुकायो साका ने किए सबसे ज्यादा गोल

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : November 21, 2022, 9:49 pm IST

इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में पनामा को 6-1 से हराया था।

 

बुकायो साका ने किया कमाल 

इंग्लैंड के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। आर्सेनल के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा रहीम स्टर्लिंग, ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रिलिश और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किए। ईरान के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए।

 

इंग्लैंड ने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल

इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला गोल था। उनके बाद बुकायो साका ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में रहीम स्टर्लिंग ने टीम का तीसरा गोल किया।

 

70वें मिनट में इंग्लैंड का एक साथ चार बदलाव

हाफटाइम के बाद बुकायो साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में इंग्लैंड ने एक साथ चार बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड, एरिक डायर, जैक ग्रिलिश और फिल फोडेन को भेजा। मार्कस रैशफोर्ड ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले जैक ग्रिलिश ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को अमेरिका से होगा। वहीं, ईरान 25 नवंबर को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अवैध रुपयों का बोल बाला, अब तक 9,000 करोड़ जब्त; 2019 का भी टूटा रिकॉर्ड- indianews
Aaj Ka Panchang: ​​19 मई का पंचांग, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Horoscope Today: 19 मई का राशिफल, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन- indianews
Kidnap nine month boy: 5 लोगों ने अपहरण किया, नौ महीने के बच्चे को पुरी में ₹ 58,500 में बेचा, गिरफ्तार- Indianews
Uttar Pradesh: एक व्यक्ति के बैंक खाते में आया 9,900 करोड़ रुपये, अपनी आंखों पर नहीं हुआ भरोसा, बैंक ने बताई वजह- Indianews
Air India Express: कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग- Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया- Indianews
ADVERTISEMENT