इंडिया न्यूज़ (गांधीनगर/शिमला, Gujarat and Himachal election results): गुजरात के रुझानों में बीजेपी 150 सीटों पर आगे चल रही है। वही कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही है। अन्य चार सीटों पर आगे है।
हिमचाल के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस अभी 37 सीटों पर आगे चल रही है। वही बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य तीन सीटों पर आगे है।
राहुल गाँधी, नरेंद्र मोदी, और अरविन्द केजरीवाल (फोटो: इंडिया टुडे).
गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान हुए थे। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज है। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी को 99 सीटें मिली थी वही कांग्रेस को 73 सीटें मिली थी । गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है।
इस दौरान बीजेपी को 2017 में 49.05 % वोट मिला था। इसके अलावा कांग्रेस को इस चुनाव में 41.44% वोट मिला था।
वही 2012 के चुनाव की बात करे तो बीजेपी को 115 , कांग्रेस को 61 , गुजरात परिवर्तन पार्टी को 2 , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 2 और जनता दल यूनाइटेड को 1 सीटें मिली थी।
हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। राज्य में 75.6% मतदान दर्ज किया गया था ।
2017 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। तीन सीट अन्य के खाते में गई थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 18 सीटों का फायदा हुआ था, जबकि कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हुआ था।
राज्य में 1985 के बाद कोई पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे वीरभद्र सिंह। इस बार सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा इस रिवाज को बदलने में कामयाब रहेगी।