होम / हिमाचल: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 36 सीटों पर आगे

हिमाचल: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 36 सीटों पर आगे

Roshan Kumar • LAST UPDATED : December 8, 2022, 10:25 am IST

इंडिया न्यूज़ (शिमला, himachal election result): हिमचाल के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस अभी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वही बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य चार सीटों पर आगे है।

हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। राज्य में 75.6% मतदान दर्ज किया गया था ।

2017 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। तीन सीट अन्य के खाते में गई थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 18 सीटों का फायदा हुआ था, जबकि कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हुआ था।

राज्य में 1985 के बाद कोई पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे वीरभद्र सिंह। इस बार सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा इस रिवाज को बदलने में कामयाब रहेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT