इंडिया न्यूज़ (शिमला, Himachal election result): हिमाचल के चुनाव में पहले नतीजा घोषित हो गया है। राज्य की सुंदरनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के राकेश कुमार ने कांग्रेस के सोहन लाल को 8125 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
इस सीट पर राकेश कुमार को 28413 वोट मिले जबकि सोहन लाल को 20588 मत मिले।
BJP candidate Rakesh Kumar wins from Sundernagar Assembly constituency in #HimachalPradesh, as per Election Commission of India pic.twitter.com/sV7VoMVmDz
— ANI (@ANI) December 8, 2022
अभी तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 40 ,बीजेपी 25 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रही है।
हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। राज्य में 75.6% मतदान दर्ज किया गया था ।
2017 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। तीन सीट अन्य के खाते में गई थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 18 सीटों का फायदा हुआ था, जबकि कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हुआ था।
राज्य में 1985 के बाद कोई पार्टी अपनी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे वीरभद्र सिंह। इस बार सबकी नजर इसी बात पर है कि क्या पहाड़ पर सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहेगा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे भाजपा इस रिवाज को बदलने में कामयाब रहेगी।