Hindi News / Top News / In Himachal They Will Get Rs 10000 Clothing Allowance Every Year Cm Sukhu Announced

हिमाचल में इन्हें हर साल मिलेगा 10 हजार रुपये परिधान भत्ता, सीएम सुक्खू का ऐलान

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : हिमाचल प्रदेश में अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोगों, बेसहारा महिलाओं और मूक-बधिर बच्चों को हर साल 10 हजार रुपये का परिधान भत्ता दिया जाएग। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला के बसंतपुर में एक वृद्धाश्रम के दौरे पर यह घोषणा की। सीएम ने कहा […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : हिमाचल प्रदेश में अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोगों, बेसहारा महिलाओं और मूक-बधिर बच्चों को हर साल 10 हजार रुपये का परिधान भत्ता दिया जाएग। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला के बसंतपुर में एक वृद्धाश्रम के दौरे पर यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि गर्मी के कपड़ों के लिए 5,000 रुपये और सर्दियों के कपड़ों के लिए 5,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। सीएम सुक्खू ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से बातचीत भी की। साथ ही उन्हें दी जानी वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

जानकारी दें, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों, निराश्रित बच्चों और महिलाओं के साथ प्रमुख त्योहार मनाने के भी निर्देश दिए, ताकि उन्हें अपनेपन का अहसास हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोगों तथा निराश्रित महिलाओं को त्योहार भत्ता के रूप में 500 रुपये प्रदान करने का भी फैसला किया है, ताकि वे भी अन्य लोगों की तरह त्योहार मना सकें।

kota Night Shelters: खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग, अब तक नहीं किया गया रैन बसेरे का इंतजाम

सीएम ने रखी ऋषिका संघमित्रा छात्रावास की आधारशिला

आपको बता दें, इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अमजद ए. सैयद के साथ शिमला के निकट घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका संघमित्रा छात्रावास’ की आधारशिला रखी। रिपोर्ट के अनुसार, इस छात्रावास का निर्माण लगभग 14.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

ओल्ड पेंशन स्कीम को भी सरकार ने किया बहाल

जानकारी दें, इससे पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया।

Tags:

himachal congressHimachal Pradesh Newshimachal prdesh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue