होम / India imports the least number of weapons: सबसे कम हथियार खरीदने के बाद भी पाकिस्तान से आगे है भारत, जानिए रिपोर्ट

India imports the least number of weapons: सबसे कम हथियार खरीदने के बाद भी पाकिस्तान से आगे है भारत, जानिए रिपोर्ट

Gurpreet KC • LAST UPDATED : March 14, 2023, 11:27 am IST

India imports the least number of weapons: कुछ सालों से चीन के साथ चल रहे विवादों को लेकर भारत काफी सतर्क नजर आ रहा है। रक्षा क्षेत्र को भी मजबूत करने के लिए इसमें काफी बदलाव और अपडेट्स किए गए हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट ये भी है कि रक्षा मंत्रालय ने हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात में काफी कटौती की है। ऐसा आत्मनिर्भर भारत के तहत किया गया है। वहीं इसमें ये भी सामने आया है कि भारत सबसे ज्यादा हथियार अगर किसी देश से खरीदता है तो वो है रूस। वहीं पाकिस्तान चीन से हथियार आयात करता है।

  • चीन के साथ चल रहे विवादों को लेकर भारत सतर्क
  • फिर भी सबसे कम हथियार आयात करता है देश
  • अमेरिका सबसे ज्यादा बेचता है हथियार

भारत ने रूस से खरीदे हैं सबसे ज्यादा हथियार

स्वीडन के रक्षा अनुसंधान संगठन स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2013 से 2017 तक सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे हैं। वहीं कुल खरीदे गए हथियारों में रूस की हिस्सेदारी 62% है। इसके बाद भारत ने अमेरिका से 15% और इजरायल से 11% हथियार खरीदे हैं। हालांकि, साल 2013-17 और 2018-22 के बीच इसके आयात में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस

किस देश ने खरीदे सबसे ज्यादा हथियार?

वहीं अगर सभी देशों की बात की जाए कि किस देश ने सबसे कब हथियारों का आयात किया है तो इसमें भारत के बाद नाम आता है सऊदी अरब का। सउदी अरब ने 9.6 प्रतिशत हथियार खरीदे हैं वहीं इस सूची में तीसरे पर कतर (6.4%), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (4.7%) और पांचवे पर चीन (4.7%) का स्थान है। अगर पाकिस्तान की बात करें तो ये देश आठवें नंबर पर है।

 

ये देश बेच रहा है सबसे अधिक हथियार

हथियार बेचने वाले देशों की बात की जाए तो इसमें पहले नंबर पर अमेरिका है। अमेरिका ऐसा देश है जिससे सबसे ज्यादा हथियार खरीदे जाते हैं। इसके बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर रूस है फिर फ्रांस और जर्मनी। इसके बाद नंबर आता है चीन का, जो कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा हथियार बेच रहा है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT