होम / India population:भारत है दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, बिना गणना के कैसे पता लगाया गया? जानिए इसके फार्मूले के बारे में

India population:भारत है दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, बिना गणना के कैसे पता लगाया गया? जानिए इसके फार्मूले के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 21, 2023, 8:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),India Overtake China in Population: अभी हाल में ही एक खबर सामने आई जिसमें पता चला चीन अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नहीं बल्कि भारत दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों ने इसपर मुहर लगा दी है. संयुक्त राष्ट्र (UNFPA) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं लेकिन क्या आपको पता है या फिर एक जनगणना होता कैसे है कैसे पता चलता है दुनिया की आबादी के बारे में तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी एक खास रिपोर्ट।

आबादी का कैसे लगाया जाता है पता?

यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) इसका कार्य देश से जुड़े आंकड़े जुटाना होता है। इसी के आधार पर यह पता लगाया जाता है किसी देश की आबादी  कितना है। ऐसे मे आबादी का पता लगाने के लिए मुख्य रूप से तीन बातों को ध्यान में रखा जाता है। जिसमें जन्म दर, मृत्यु दर और माइग्रेशन यानी देश छोड़कर दूसरे देश जाने या आने वाले लोगों की संख्या। इन तीन बातों से किसी देश की आबादी का अनुमान आसानी से लगाया जाता है।

डेमोग्राफी विज्ञान से होती है गणना

बिना गिनती किए जनसंख्या का अनुमान लगाने के इस तरीके को डेमोग्राफी विज्ञान कहा जाता है। UNFPA ने भी डेमोग्राफिक आंकड़ों के आधार पर ही अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें भौतिक विज्ञान, आर्थिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संगणक विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों की जरूरत वाली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

सरकारी आंकड़ों का इस्तेमाल

UNFPA जनसंख्या का अनुमान लगाने के लिए सरकारी डेटा का इस्तेमाल विशेष रुप से होता है। साथ ही टेलीकॉम कंपनियों से भी इसमें सहयोग लिया जाता है। क्योंकि, उनके टावर देशभर में लगे होते हैं। इस तरह कई तरह की जानकारी जुटाकर किसी देश की जनसंख्या का अनुमान लगाया जाता है.

ये भी पढ़े:- भारत की ऐसी दो महिला जिन्होंने रचा है इतिहास और सबसे पहले किया ग्रेजुएशन पूरा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT