होम / 1.60 लाख करोड़ रुपये के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच मार्च का जीएसटी कलेक्शन

1.60 लाख करोड़ रुपये के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच मार्च का जीएसटी कलेक्शन

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : April 2, 2023, 4:56 pm IST

बिज़नेस डेस्क/नई दिल्ली (Gross GST revenue collected in March 2023 is Rs 1,60,122 crore): देश में जीएसटी कलेक्शन बिते वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने यानी मार्च में 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपए के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के बदौलत 2022-23 के पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व संग्रह में 22% की वृद्धि हुई है। जानकारी के मुताबिक मार्च में 91 प्रतिशत से अधिक जीएसटी पंजीकृत व्यवसायों ने रिटर्न दाखिल किया और करों का भुगतान किया है।

  • मार्च में कुल जीएसटी रेवेन्यू 1.6 लाख करोड़ रुपए
  • 2022-23 वित्त वर्ष में 22% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

मार्च में कुल जीएसटी रेवेन्यू 1.6 लाख करोड़ रुपए

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार मार्च 2023 में सकल जीएसटी राजस्व 1,60,122 करोड़ रुपए हुआ है जिसमें केंद्रीय जीएसटी 29,546 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 37,314 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 82,907 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 42,503 करोड़ रुपए सहित) और सेस 10,355 करोड़ रुपये है।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार बिते वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी संग्रह का पहला उच्च स्तर पहले महीने में यानी अप्रैल में ही हासिल कर लिया था। अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था और आखिरी महीने यानी मार्च में दूसरा उच्च स्तर यानी 1.60 लाख करोड़ रुपए हुआ है।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया। पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है।

2022-23 वित्त वर्ष में 22% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए, सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 22% बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया। पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है। यह चौथी बार है जब मार्च में मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया है। मंत्रालय ने कहा कि मार्च 2023 में जितना रेवेन्यू आया है वो मार्च 2022 की तुलना में 13% ज्यादा है।

ये भी पढ़ें :- कोयला उत्पादन में भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 15% बढ़ा उत्पादन

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Prajwal Revanna Case: भगवान कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे प्रज्वल, कांग्रेस नेता के बयान पर छिड़ा विवाद-Indianews
Salman Khan House Firing: हथियार सप्लायर के परिवार ने पुलिस पर लगाया आरोप, उठाई ये बड़ी मांग -Indianews
Skin Care: डार्क सर्कल की क्या है वजह, जानें इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलु उपाय -Indianews
Delhi Women Commission: दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारी सस्पेंड, जानें LG ने क्यों उठाया यह कदम- indianews
Taapsee Pannu-Mathias Boe के संगीत रात का वीडियो आया सामने, झूमते झूमरों ने चुराई लाइमलाइट-Indianews
Google layoffs: आईटी हब बेंगलुरु में गूगल करेगा छंटनी, जा सकती है इतने कर्मचारियों की नौकरी-Indianews
West Bengal Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, चंद्रचूड़ सेन बनें स्टेट टॉपर- indianews
ADVERTISEMENT