होम / कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पंजाब हरियाणा की लाइफ लाइन हिमाचल के डैम लबालब

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पंजाब हरियाणा की लाइफ लाइन हिमाचल के डैम लबालब

Vir Singh • LAST UPDATED : August 16, 2022, 3:04 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न राज्यों में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दो दिन तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा कर्नाटक, बिहार के कई इलाकों व झारखंड में आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब-हरियाणा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले हिमाचल के ज्यादातर डैम पूरी तरह लबालब हैं।

कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तरी महाराष्टÑ, गुजरात, मध्य प्रदेश व राजस्थान में कई जगह अगले दो दिन तक मानसून एक्टिव रहेगा। उसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं। यूपी के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश व हवाएं चलने के आसार

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में पूरा दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इस बीच तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजधानी के लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

भाखड़ा व पौंग डैम राजस्थान व चंडीगढ़ की भी लाइफ लाइन

हिमाचल के सबसे बड़े भाखड़ा और पौंग डैम भारी बारिशों के बाद पूरी तरह पानी से लबालब हो गए हैं, जो हिमाचल के अलावा पंजाब व हरियाणा के लिए अच्छी खबर है। इसके अलावा भी हिमाचल के 80 फीसदी से ज्यादा अन्य डैम भी लगभग पानी से लबालब हो गए हैं। खासकर भाखड़ा और पौंग बांध राजस्थान व चंडीगढ़ के लिए लाइफ लाइन हैं और इन दोनों में पर्याप्त पानी होने से सालभर लोगों के पीने और खेती के लिए पानी की कमी नहीं होगी।

यूपी में कई स्थानों व बिहार के 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जगह पूरा सप्ताह भारी बारिश जारी रह सकती है। आज और कल राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने कई जगहों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर के 14 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह कुछ दिन से सुस्त पड़ा मानसून अब राज्य में एक्टिव हो गया है। 14 जिलों में हल्की आंधी के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी, अब भी अलर्ट

मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में कल पूरी रात बारिश होती रही और सुबह भी जारी रही। कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। कई नाले-नदियां उफान पर हैं। राज्य के अधिकतर बांधों के गेट खतरे को देखते हुए खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग ने भोपाल के आसपास के जिले विदिशा, रायसेन व सीहोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े : नई दिल्ली में द ग्रेट इंडिया रन 2022 का भव्य समापन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT