इंडिया न्यूज:(Petrol-Diesel Price Today) बुधवार 14 मार्च यानी आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए गए हैं। लेकिन बीते ट्रेडिंग सेशन में क्रूड मे 1 फीसदी की गिरावट के बाद भी आज के जारी पट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा बता दें 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, इस तरह आज 14 मार्च को लगातार 294वां दिन है जब तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें पट्रोल-डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं।
शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
हर दिन अपडेट होते हैं दाम
बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होते है, हर दिन सुबह छह बजे नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं, रेट तय करने के लिए इन कंपनियों के पास कुछ मानक होते है। जिसके आधार पर ये पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ कर पेट्रोल व डीजल के दाम हर रोज सुबह जारी करते है।
पेट्रोल और डीजल के रोज के दाम आप अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। जिसके लिए बस आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें, हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, आपको अपने शहर का कोड आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Also Read: वीकेंड के बाद धिमी पड़ी रणबीर और श्रद्धा की ‘तू झूठी मैं मक्कार’, कमाए इतने करोड़