होम / Ram Rahim: राम रहीम का फिर 21 दिन की फरलो मंजूर, ब्रेक के लिए दी यह दलील

Ram Rahim: राम रहीम का फिर 21 दिन की फरलो मंजूर, ब्रेक के लिए दी यह दलील

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 20, 2023, 7:16 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इसी बीच राम रहीम को एक बार फिर से जेल से 21 दिनों की आजादी मिली है। इससे पहले भी उन्हें जनवरी में 40 दिनों का पैरोल दिया गया था। उससे पहले 2022 अक्टूबर में 40-दिवसीय पैरोल दिया गया था। हालांकि इस बार उन्हें फर्लो मिली है।

  • गोद ली हुई बेटियों की शादी करने की दलील
  • 21 दिनों की आजादी मिली

40-दिवसीय पैरोल पर विवाद

बता दें पैरोल में कैदी को रिहाई या तो अस्थायी रूप से एक विशेष उद्देश्य के लिए या पूरी तरह से एक सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार को देखते हुए दी जाती है। वहीं फरलो जेल से दोषियों की एक अल्पकालिक अस्थायी रिलीज है। इस दौरान राम रहिम उत्तर प्रदेश के बगपत के एक आश्रम में रहेंगे। बता दें कि जनवरी में राम रहीम के 40-दिवसीय पैरोल पर विवाद हो गया था। जिसपर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद पैरोल प्राप्त करना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का अधिकार था। बता दें कि रहीम हरियाणा के सनरिया जेल में बंद हैं।

पैरोल के दौरान तलवार से केक काटकर जश्न 

बता दें कि 40 दिनों के पैरोल के दौरान Ram Rahim तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था। हालांकि इससे पहले भी कई अवसरों पर राम रहीम को पैरोल पर रिहाई मिली थी। इस बार पैरोल पाने के लिए दलील दी गई है कि उसे अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी करनी है। जिसके लिए उसे जेल से बाहर आना जरुरी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: ‘जब तक मैं जिंदा हूं मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं’, पीएम मोदी का बड़ा बयान -India News
Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 5 मई को अयोध्या में कर सकते हैं रोड शो, बीजेपी को होगा बड़ा फायदा -India News
Haryana Board 12th Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक -India News
AC की हवा में हमेशा रहने वाले हो जाएं सावधान, ये बड़े रोग का हो सकता है खतरा-Indianews
Sex Scandal Case: यौन उत्पीड़न मामले में SIT ने प्रज्वल और उसके पिता को किया तलब, 24 घंटे के भीतर होना होगा पेश- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज गणेश जी का मिलेगा आशिर्वाद, जानिए क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे-indianews
Lok Sabha Election: पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% वोटिंग, चुनाव आयोग ने फाइनल डेटा किया जारी- Indianews
ADVERTISEMENT