होम / दीपावली पर दीये जलाने के पीछे क्या कहता है विज्ञान? जानें

दीपावली पर दीये जलाने के पीछे क्या कहता है विज्ञान? जानें

Roshan Kumar • LAST UPDATED : October 24, 2022, 10:04 am IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Scientific Reasons Behind Lighting Diyas in Diwali): दिवाली के दिन हर घर जलते हुए दीपक से जगमगाता है। ऐसे में कई लोग यह सवाल भी उठाते हैं कि आखिर इतने दीये जलाकर बेवजह पैसा क्यों खर्च किया जाए। आपको बता दें कि इन दीयों को जलाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दिवाली मनाने के कई कारण होते है जैसे राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक और धार्मिक।

इस दिवाली पर अयोध्या के दीपोत्सव में 15 लाख से ज्यादा दिए जलाये गए

दीपावली का दिन कार्य सिद्धि के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। दैवी शक्ति पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है। आइए जानते हैं दीया जलाने के वैज्ञानिक महत्व के बारे में।

दीया जलाने के लाभों की पुष्टि करता है रसायन शास्त्र

रसायन विज्ञान के प्रख्यात प्रोफेसरों के अनुसार सरसों के तेल में ऐसे तत्व होते हैं जो पर्यावरण में मौजूद रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और जहरीले तत्वों, कीड़ों, कीटाणुओं आदि को मारने में सहायक होते हैं।

दीपोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए

दीये जलाने से वायु शुद्ध होती है

दीया जलाने से वातावरण में नमी भी बढ़ती है। वहीं, अधिक दीये जलाने से वातावरण का तापमान बढ़ जाता है। सर्दियों के दौरान हवा भारी होती है। दीया जलाने से हवा हल्की और साफ हो जाती है।

देसी घी का दीपक कीटाणुओं को मारता है

वैसे आजकल देसी घी के दीये जलाना आसान नहीं है, वो भी गाय के दूध का लेकिन आपको बता दें कि गाय के देसी घी का दीया जलाने से वातावरण शुद्ध रहता है क्योंकि देसी गाय के दूध से बना घी कीटाणुओं को मारता है। डॉक्टर बताते हैं कि वातावरण को स्वच्छ रखने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
Palestine Protest In US: यहूदी अरबपति जॉर्ज सोरोस का फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन से कनेक्शन, रिपोर्ट में दावा 
ADVERTISEMENT