होम / हिमाचल की ऊपरी चोटियों में हिमपात, मनाली-लेह हाईवे बंद, बढ़े ठंड के आसार

हिमाचल की ऊपरी चोटियों में हिमपात, मनाली-लेह हाईवे बंद, बढ़े ठंड के आसार

Vir Singh • LAST UPDATED : September 22, 2022, 3:12 pm IST

इंडिया न्यूज, शिमला, (Snowfall In Himachal): उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जल्द ठंड दस्तक दे सकती है। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज हिमपात हुआ है, जिसके कारण ठंड की संभावना बढ़ी है। बर्फबारी के कारण विशेषतौर पर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड महसूस होना भी शुरू हो गई है। राज्य के किन्नौर, लाहौल स्पीति व चंबा के पांगी में ऊंची चोटियों पर आज बर्फ पड़ी है।

अटल टनल के नॉर्थ पोल की चोटी पर भी हल्की बर्फबारी

मनाली-लेह हाईवे बुधवार से ही बंद था और आज लाहौल घाटी के बारालाचा टॉप पर तीन इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी, जिससे मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 दूसरे दिन भी बंद रहा। अटल टनल के नॉर्थ पोल की चोटी पर भी आज हल्का हिमपात हुआ है।

शिमला सहित राज्य के कई इलाको में सुबह से बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के कई इलाको में सुबह से बारिश भी हो रही है। बर्फबारी होने व बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे है। कुकुमसेरी के तापमान में भी चार डिग्री से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े : पीएफआई मामले में दस राज्यों में ईडी, एनआईए के छापे, 100 नेता गिरफ्तार

सोलन में सबसे ज्यादा बारिश

सोलन में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे के अंदर इस शहर में इतनी बारिश हुई है। वहीं कांगड़ा में 27.5 मिलीमीटर, चंबा में 23 मिलीमीटर, राजधानी शिमला में 31.2 मिलीमीटर और मनाली में 28 मिलीमीटर श्री रेणुका जी में 43 मिलीमीटर, नाहन में 37 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

28 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का भी अनुमान है। कुल्लू के लिए 24 और 25 सितंबर को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को दोपहर बाद कुल्लू के आनी क्षेत्र और 25 को मनाली, आनी व पच्छाद क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

आज इन जिलों में आरेंज अलर्ट

आज, यानी 22 सितंबर के लिए चंबा के किलाड़ और किन्नौर के कल्पा क्षेत्र में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट है। 23 सितंबर को आनी में दोपहर बाद आॅरेंज अलर्ट रहेगा। 25 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का पूवार्नुमान है।

ये भी पढ़े : देश के 25 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT