ADVERTISEMENT
होम / Top News / Karnataka Election: 2023″कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है" PM मोदी

Karnataka Election: 2023″कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है" PM मोदी

BY: Priyanshi Singh • LAST UPDATED : April 29, 2023, 11:59 am IST
ADVERTISEMENT
Karnataka Election: 2023″कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है

PM MODI

India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election 2023, हुमनाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया इस दौनाम पिएम ने कहा कि कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कही ये प्रमुख बातें 

  • हुमनाबाद में जनसभा को संबोधीत करते हुए पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है।
  • कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने के लिए यहां डबल इंजन सरकार का बने रहना बहुत जरूरी है। जब केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की भाजपा की सरकार की डबल शक्ति लगेगी तो कर्नाटक को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
  • कर्नाटक का यह चुनाव केवल 5 वर्ष के लिए सरकार बनाने मात्र का नहीं है, यह कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये विकसित भारत के लिए कर्नाटक की बड़ी भूमिका तय करने वाला चुनाव है और भारत विकसित तभी होगा जब कर्नाटक का कोना-कोना विकसित होगा।
  • कांग्रेस के राज में 100 से ज्यादा ऐसी सिंचाई योजनाएं थी जो दशकों से लटकी हुई थीं। बीते 9 वर्षों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हम पूरा कर चुके हैं।
  • गरीबों की तकलीफ कांग्रेस को कभी समझ नहीं आई और कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है और नकारात्मकता में भरी पड़ी है। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की स्पीड धीमी कर दी। गरीबों के साथ कांग्रेस के इस अत्याचार को भाजपा सरकार ने रोका और हमने यहां घर बनाने की स्पीड को और तेज किया।

ये भी पढ़ें –  बृजभूषण शरण सिंह ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर उठाए सवाल कहा – यौन उत्पीड़न देश के अन्य खिलाड़ियों के साथ क्यों नहीं होता है?

Tags:

India News in HindiKarnataka ElectionLatest India News Updatesकर्नाटक

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT