होम / 14 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

14 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 14, 2023, 6:12 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 14 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए समान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य भी पहले ठीक रहेगा। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वही वृषभ राशि की  बात करें तो वालों का मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। जानिए क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से मेलजोल बनाए रखना चाहिए और बातचीत में वाणी संयमित रखना चाहिए नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा, आपकी किसी बात व्यवहार से आपके निकट संबंधी आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज दोपहर के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं तो सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा।  बिजनस में आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा कोई डील किसी तकनीकी कारणों से अटक सकती है।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में माता की सेहत अथवा उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने से परेशानी होगी।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज आप कुछ खास प्लानिंग कर सकते हैं। शाम आपकी रोमांटिक रहेगी।

तुला राशिफल (Libra)

आज आपके मन में कई तरह के विचार आकर आपको परेशान करेंगे। मानसिक तनाव बना रह सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा भी आप निभाने की कोशिश करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके चेहरे पर सफलता की चमक दिखेगी।  न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मित्र व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। कारोबार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। महत्वपूर्ण डील हो सके तो आज टाल दें। सेहत के मामले में आपना ध्यान रखें,

मीन राशिफल (Pisces)

आज मीन राशि के जातकों को विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष आज आपको लाभ मिलेगा। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-  Sawan 2023: सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT