होम / 20 May 2023, Rashifal:मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, जाने कितना अच्छा रहेगा आपका दिन

20 May 2023, Rashifal:मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, जाने कितना अच्छा रहेगा आपका दिन

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 20, 2023, 5:26 am IST

20 May 2023, Rashifal: आज शनिवार का दिन ज्यादातर राशिवालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नये व्यापार और नये पार्टनर बन सकते है। वही कुछ राशिवालों का विवाद हो सकता है। आज उन्हें सावधानी बरतनी पड़ सकती है। जाने आज का राशिफल, कितना अच्छा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। न्यायलय पक्ष के काम में विजय मिलेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृष राशि के लोगों का दिन खुशनुमा रहेगा और हर मामले में आप प्रसन्‍न रहेंगे। परिवार के लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने से बहुत समय बाद मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। शाम के वक्‍त वाहन का प्रयोग संभालकर करें और सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपको उत्तम आर्थिक स्थिति की प्राप्ति होगी। किसी काम के चलते आप जिससे मदद की उम्मीद रख रहे हैं, वह समय पर आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होगा।

सिंह राशिफल (Leo)

आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज संतान के लिए कोई जरूरी कार्य पूर्ण कर सकते हैं। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा, जिससे आगामी समय मे आपको लाभ होगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपका उतार चढाव बाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है ,आज आपका धन रचनात्मक कार्यों में अधिक खर्च होगा और उनक कार्य को करने का आपका मन करेगा। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी।

तुला राशिफल (Libra)

आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। पभागदौड़ अधिक रहने के कारण थकान का अनुभव होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा और सभी के साथ आपके आपके संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज के दिन आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपको षडयंत्र में फसाया जा सकता है अत: संभलकर रहें। काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके लिए गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको आज भौतिक सुखों के मामले में लाभ होगा। व्यापार नौकरी में अपने अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। किसी को व्यापार में बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति विवाद की स्थिति निर्मित करेगा व्यापार आदि में। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें।

मीन राशिफल (Pisces)

आर्थिक और करियर के मामले में आज का दिन शुभ होगा। आज कोई पास या फिर दूर की यात्रा हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें। कार्य क्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़े-  19 May 2023, Rashifal: मेष, मिथुन और कर्क राशि वाले आज कोई नयी खुशी को महसूस करेंगे! जाने अपने राशि के बारे में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT