होम / 12 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

12 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, जानें अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 12, 2023, 6:10 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 12 July 2023, Rashifal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहत खुशनूमा रहने वाला है। मेष राशि वालो के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वही वृषभ राशि वालों के लिए आजा का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात  की बात हो सकती है। जानिए वृषभ से लेकर मीन तक के राशि के लिए आज का दिन कितना खास होगा।

मेष राशिफल (Aries)

आज आपको अपने परिवार और प्रियजनों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे आपका कोई जरूरी काम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आपका कोई अधूरा काम भाइयों की मदद से पूरा हो जाएगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि, आप जहां भी अपना पैसा निवेश करेंगे, वह आपको भविष्य में बड़ा रिटर्न देगा।  व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनो से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क  राशिफल (Cancer)

किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत की जरूरत है, तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे इसलिए लापरवाही से बचें।

सिंह राशिफल (Leo)

आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिल रहा है। लव लाइफ के मामले में दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। इस विषय पर धन भी खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कुछ शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंता में डूबे रहेंगे। दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे कुछ डिमांड कर सकते हैं।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी, लोगों से आपको सहयोग और समर्थन भी प्राप्त होगा। परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, कोई नया कार्य शुरू न करें।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपको दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। शाम के समय यदि आपके आसपास कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उससे बचना होगा। आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ की संभावना है। अगर आप कोई संपत्ति बेचने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए किसी से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े-  Malmas 2023: इस दिन से शुरू होगा मलमास, ऐसे करें श्री हरि विष्णु का ध्यान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
Palestine Protest In US: यहूदी अरबपति जॉर्ज सोरोस का फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन से कनेक्शन, रिपोर्ट में दावा 
ADVERTISEMENT