Hindi News / Top News / Today Will Be A Very Special Day For Taurus Gemini And Cancer Know About Your Zodiac

19 June 2023, Rashifal:वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा, जानिए अपने राशि के बारेे में

19 June 2023, Rashifal:सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। वृषभ राशि वाले आज किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वही मिथुन राशि वाले के लिए आज न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। जानिए अपने राशि के बारे […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

19 June 2023, Rashifal:सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। वृषभ राशि वाले आज किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वही मिथुन राशि वाले के लिए आज न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। जानिए अपने राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

19 JUNE 2023, RASHIFAL

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini )

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी सायंकाल के समय पिता के सहयोग से कोई रुका कार्य पूरा होगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

राशि स्वामी चंद्रमा द्वादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। अपने पार्टनर से वाद-विवाद ना करें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहे हैं। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा।

तुला राशिफल (Libra )

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। नया वाहन, भवन या प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आपकी राशि से चतुर्थ पंचम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। कोई बहुत बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।

धनु राशिफल ( Sagittarius )

शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर भाई भतीजे से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य सुख में आज व्यवधान आ सकता है, अपनी सेहत का ध्यान रखें, फिर कामकाज पर ध्यान दें। राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहे हैं। पैतृक संपत्ति में आज आपको हिस्सा मिल सकता है। जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces )

आज मीन राशि वालों का आज का दिन संतान चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। आज आपको अपनों से धोखा मिल सकता है।

ये भी पढ़े-  भूलकर भी ना रखे तुलसी के पौधे के पास ये चीजें, घर में हमेशा रहेंगी दरिद्रता

Tags:

Aaj Ka RashifalAshadha Month 2023astrologyDaily Horoscopedaily rashifalhindi horoscopehoroscopeHoroscope 2022Horoscope 2023Horoscope in Hindirashifalrashifal 2023Today Horoscopetoday rashifal in hindiआज का राशिफल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue