होम / 28 April rashifal, 2023:कर्क, कुंभ, कन्या के राशियों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

28 April rashifal, 2023:कर्क, कुंभ, कन्या के राशियों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 28, 2023, 5:32 am IST

28 April rashifal, 2023: शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के लोगों को अचानक धन मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं मिथुन और धनु राशि के लोगों को खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह है। तो चलिए जानते है, कैसा है आपके लिए आज का दिन।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में शुभ होगा।  महिलाएं आज बचत की नई योजना बना सकती हैं। घर के साज-सज्जा की कोई वस्तु खरीदें। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल

आज आपके सुख में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है।, उसमें संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे, धन संबंधित व्यवहार सोच समझ कर करें, आज अकस्‍मात कहीं से धन प्राप्ति की सूचना मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण महिलाओं के लिए सुखमय बनेगा।

मिथुन राशिफल 

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। किसी के प्रलोभन में आकर पैसे खर्च न करें। आज कुछ मामलों में अपका फालतू पैसा खर्च हो सकता है।अकस्मात खर्च से आपको मानसिक कष्‍ट हो सकता है। आज शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आपको काफी लाभ प्राप्‍त होगा। जहां निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं वहां से आपको लाभ होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, संभव हो तो आगे के लिए टालें। धैर्य से दिन व्यतीत करें। बात करते वक्त गलत शब्दों का प्रयोग न करें।

सिंह राशिफल

आज आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है और परिवार के लोगों को काफी कष्‍ट होगा। सेहत में बदलाव आएगा, लेकिन इससे दिनचर्या प्रभावित नहीं होगी। कार्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें, पैसों के मामले में बजट बनाकर चलें।

कन्या राशिफल 

आज का दिन जातक का अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। मध्याह्न के बाद आर्थिक जोखिम न उठाएं।रात्रि का समय मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन जातक का अस्त व्यस्त रहेगा। रिश्तेदारों का कार्य पूर्ण करने में समय व्यतीत होगा। कहीं से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। निकट के व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है कोई भी जोखिम न उठाएं। गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ नहीं है और कोई भी जोखिमपूर्ण कार्य न करें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस न करें। नौकरी पेशा लोग अपने से बड़े पद पर बैठे अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें।ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो।

धनु राशिफल 

आज का दिन जातक का भाग्योदय करने वाला रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से पहचान बढ़ेगी, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसायी वर्ग को आकस्मिक लाभ होगा। अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। नौकरी पेशा जातक को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन जातक का व्यस्तता भरा रहेगा। भोजन समय पर न करने से चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। शनि की शुभ दशा से आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन जातक का सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिये आज आप् मार्गदर्शक बनेंगे। आज आप दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेंगे, लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने काम पर फोकस करें और किसी प्रकार का तनाव न लें।

मीन राशिफल

आज का दिन जातक को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आशानुकूल लाभ न होने के कारण मन अशांत रहेगा।  उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश से जुड़ा जिनका व्‍यापार है उनका मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ वाणी में मधुरता रखें।

ये भी पढ़े- वैशाख मास का इस दिन रखा जाएगा अंतिम बुध प्रदोष व्रत, जाने तिथि, समय, शुभ मुहूर्त और नियम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT