Hindi News / Top News / Up Politics Sp Announced The Names Of New National Presidents Of Frontal Organizations Know Who Got The Responsibility

UP Politics: सपा ने घोषणा की फ्रंटल संगठनों के नये राष्ट्रीय अध्यक्षों के नाम, जानिए किसको मिली जिम्मेदारी

India News,(इंडिया न्यूज), UP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोरो- सोरो से लगी समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को चारों यूथ फ्रंटल संगठनों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सपा ने समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा व मुलायम सिंह […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News,(इंडिया न्यूज), UP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोरो- सोरो से लगी समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को चारों यूथ फ्रंटल संगठनों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सपा ने समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी युवजन सभा व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्षों की नियुक्ति की है साथ ही उन्हें पत्र जारी की है।

अभिषेक यादव बनें समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बता दें कि, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागराज के रहने वाले अभिषेक यादव को बनाया है। वही पहले इस पद पर प्रदीप तिवारी थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव 09 अगस्त से प्रयागराज से साइकिल यात्रा निकालेंगे। पार्टी ने उन्हें यह पद देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है।

Kotputli Borewell Rescue: 65 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, मां की बिगड़ी तबीयत

डॉक्टर इमरान बनें समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वहीं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर के रहने वाले डॉक्टर इमरान को बनाया गया है और समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासगंज के मोहम्मद फहद को नियुक्त किया गया है और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष बस्ती के सिद्धार्थ सिंह बनें हैं।

उत्तम पटेल ने नये अध्यक्षों का किया घोषणा

इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया है। जानकारी के लिए बता दें, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी को फिर से बनाया गया है। यानि पहले भी यहीं थे। इसके साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रामकरन निर्मल को भी फिर से बनाया गया है।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बात करें तो इसके प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को बनाया गया है यह उन्हें दोबारा मौका दिया गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष मऊ के रहने वाले विनीत कुशवाहा को बनाया गया है।

ये भी पढ़े- Dimple Yadav: मणिपुर चर्चा विवाद पर सपा सांसद डिंपल यादव का बयान, कहा – मणिपुर की घटना बहुत बड़ी घटना है लेकिन….

Tags:

lucknow-city-generalNationalSpUP PoliticsUttar Pradesh News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue