INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़) wrestlers protest : यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के निशान के रूप में पहलवान गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
#WATCH उत्तराखंड: पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध के निशान के रूप में अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे।#WrestlersProtest pic.twitter.com/CnBJs1RWLs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023
बता दें, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन पीड़ित पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यौन उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता नाबालिग है। पुलिस ने यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।