Hindi News / Indianews / Big Relief For Congress From Kerala Shashi Tharoor Wins Indianews529543

Lok Sabha Elections 2024: केरल से कांग्रेस को बड़ी राहत, शशि थरूर को मिली जीत -IndiaNews

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024: केरल से कांग्रेस को राहत भरी खबर सामने आ रही है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर को जीत हासिल हुई है। उन्होंने लगातार चौथी जीत हासिल की। थरूर ने अपने निकटम प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर को लगभग 17 हजार वोटों से हराया है। इनके […]

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024: केरल से कांग्रेस को राहत भरी खबर सामने आ रही है। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर को जीत हासिल हुई है। उन्होंने लगातार चौथी जीत हासिल की। थरूर ने अपने निकटम प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर को लगभग 17 हजार वोटों से हराया है। इनके अलावा उनका मुकाबला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पनियन रविंद्रन से था। शशि थरूर को 3 लाख 53 हजार वोट मिले, तो राजीव चंद्रशेखर को 3 लाख 37 हजार और पनियन रविंद्रन को 2 लाख 54 हजार वोट मिलें।

शुरुआत में चंद्रशेखर को दी कड़ी टक्कर

बता दें कि, मतगणना के शुरुआती घंटों में चंद्रशेखर और थरूर के बीच कड़ी टक्कर रही और दोनों ने कुछ हज़ार वोटों की बढ़त ले ली। वहीं दोपहर तक, भाजपा नेता ने थरूर पर लगभग 24,000 वोटों की अच्छी बढ़त हासिल कर ली। जो तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चौथी बार जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, एक घंटे से अधिक समय बाद थरूर ने चंद्रशेखर से बढ़त वापस ले ली।

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Result 2024: पंजाब से आई कांग्रेस की पहली खुशखबरी, चरणजीत सिंह चन्नी ने फतह किया चुनावी मैदान -IndiaNews

जीत के बाद थरूर ने क्या कहा?

शशि थरूर ने जीत के बाद कहा कि भाजपा को बहुत मजबूत संदेश मिला है कि केरल में सांप्रदायिक कैंपेन नहीं चलेगी। मैं पूरे भारत में कैंपेन के दौरान जमीनी स्तर पर जो देखा था। मैंने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल उसके अनुरूप नहीं हैं। कैंपेन के दौरान हमने जो देखा था उसी के आस-पास नतीजे आज हमें मिल रहे हैं।

Lok Sabha Election Results: ‘मोदी इस्तीफा दें…’, लोकसभा नतीजों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया -IndiaNews

Tags:

india news hindiindia news latestindianewsLok Sabha Election Results 2024Lok Sabha Elections 2024Lok sabha elections resultsShashi Tharoorइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue