होम / Lok Sabha Results: ओडिशा में पहली बार NDA सरकार, पीएम मोदी ने जनता का किया धन्यवाद-Indianews

Lok Sabha Results: ओडिशा में पहली बार NDA सरकार, पीएम मोदी ने जनता का किया धन्यवाद-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 4, 2024, 9:21 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Lok Sabha Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया गया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार, इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं। इस पावन दिन NDA की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्धन के बहुत आभारी हैं। देश में भाजपा पर, NDA पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

India News Lok Sabha Result 2024: बीजेपी के काम नहीं आए राम! फैजाबाद से लल्लू सिंह की करारी हार -IndiaNews

पीएम मोदी ने किया धन्यवाद 

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान कर अभुतपूर्व उत्साह दिखाया और दुनिया भर में भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है। मैं जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदर पूर्वक नमन करता हूं।

देश सीएम नीतीश को मिला डिप्टी पीएम का ऑफर, इस नेता ने बताया पीएम मेटेरियल

ओडिशा में पहली बार NDA सरकार- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है… चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम ने कहा कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT