होम / Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की झांकियों में शामिल होंगे राममंदिर, इस बार आयोध्या की विरासत को देखेगी दुनिया

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की झांकियों में शामिल होंगे राममंदिर, इस बार आयोध्या की विरासत को देखेगी दुनिया

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 23, 2024, 11:09 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Republic Day 2024: इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकियों में रामलला आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्तर प्रदेश की झांकी में कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोग भगवान श्री राम के बाल रूप का दर्शन कर सकेंगे। भगवान राम के अयोध्या आगमन के प्रतीक दीपोत्सव को भी दिखाया जाएगा।

बता दें कि झांकी में दो साधुओं को कलश के साथ दिखाया जाएगा, जो कि प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले और 2025 में होने वाले महाकुंभ का प्रतीक है। अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी के अगले हिस्से में मंदिर जैसे आधार पर रामलला की खूबसूरत मूर्ति स्थापित की गई है।

इस बार झांकियों की संख्या में कमी

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होंगी। इनमें से 26 झांकियां विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इनके साथ ही चार झांकियां सेवा क्षेत्र से जुड़ी होंगी। इस बार परेड में दिल्ली, पंजाब और बंगाल की झांकियां नहीं होंगी। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मनोज रुड़कीवाल ने बताया कि सभी झांकियों का चयन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया है। 26 जनवरी को परेड का कुल समय 90 मिनट का होगा, जिसमें इन झांकियों को 26 मिनट का समय दिया गया है। परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

इन राज्यों की झांकियां होंगी शामिल

हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, इसरो, सीएसआईआर, पटना, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, मंत्रालय गृह मंत्रालय, सीपीडब्ल्यूडी, विदेश मंत्रालय, चुनाव आयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय। सेवा क्षेत्र से जुड़ी ये चार झांकियां हैं: नेवी, नेवी वेटरन, एयरफोर्स और डीआरडीओ। परेड के अलावा भारत पर्व में सात झांकियां शामिल होंगी: असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक। त्रिपुरा, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT