होम / Cheapest Destinations in India: पांच हजार रुपए और तीन दिनों की छुट्टी में कर सकते हैं इन वादियों का सैर

Cheapest Destinations in India: पांच हजार रुपए और तीन दिनों की छुट्टी में कर सकते हैं इन वादियों का सैर

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 26, 2024, 6:03 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Cheapest Destinations in India: घूमना किसे नहीं पसंद होता है? ठंड कम होते ही लोग घूमने का प्लान करने लग जाते हैं। ऐसे में हमें उन जगहों के बारे में पता होना चाहिए जो हमारे देश में है और बेहद खूबसूरत है। साथ ही यहां घूमने के लिए बजट भी ज्यादा नहीं चाहिए। आज हम उन जगहों के बारे में बताएंगे। जहां केवल 5 हजार रुपए में घुम कर आ सकते हैं।

कसोल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कसोल का आता है। यह जगह हिमाचल प्रदेश में मौजूद है। हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत जगहों में कसोल का नाम सबसे उपर है। यहां की वादियां आपको काफी खुशी देगी। कसोल कुल्लू से लगभग 40 किमी की दूरी पर है। जहां आप बस से जा सकते हैं। बस का किराया लगभग एक हजार रुपए है। वहीं होटल का किराय लगभग 500 होगा। साथ ही कम बजट में खाने की वेराइटी भी मिल जाएगी।

मैकलोडगंज

हिमाचल प्रदेश में ही दूसरा जगह मैकलोडगंज है। यह जगह काफी अंडररेटेड है। यकीन मानें यहां आकर आपको काफी सूकून मिलेगा। यह एक हिल स्टेशन है। जो की धर्मशाला के पास मौजूद है। इस जगह को ट्रेकर्स काफी पसंद करते हैं। यहां तिब्बती कल्चर फॉलो किया जाता है। बता दें कि यहां देश का सबसे प्रसिद्ध नामग्याल मठ और त्सुगलाखंग है। यह जगह काफी बजट फ्रेंडली है।

लैंसडाउन

इसके अलावा अगर वादियों की बात की जाए तो उत्तराखंड का नाम भी टॉप पर आता है। यहां कई जगह है जहां आप नेचर का लुफ्त उठा सकते हैं। अगर आप भीड़ से हटकर रहना चाहते हैं तो लैंसडाउन आपके लिए ही बना है। यह जगह उत्तराखंड के गढ़वाल की पहाड़ियों पर बसा है। यहां एक हजार के अंदर में रुम काफी आसानी से मिल जाता है। यहां जाकर आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून के पल पा सकते हैं।

पचमढ़ी

खूबसूरती में मध्य प्रदेश में मौजूद पचमढ़ी भी कम नहीं है। इस हिल स्टेशन के बारे में वहां के लोगों को काफी अच्छे से पता है। यह जगह मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में मौजूद है। यहां आप झरने प्रकृति, गुफाएं, जंगल के मजे ले सकते हैं। साथ ही कई ऐतिहासिक इमारते भी देखने को मिलेगा। यहां स्कूटी और जिप्सी से घूमा जा सकता है। दोनों का किराया अलग है। वहीं रुम महज 500 में मिल जाएगा।

तवांग

इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश के तवांग का नाम लिखना बेहद जरुरी है। यही वह जगह है जहां दलाई लामा का जन्म हुआ था। यहां आप नेचर और धार्मिक जगहों पर घूम सकते हैं। यहां कई मठ मौजूद हैं। जहां जाकर आप अपने सारे दुख और चिंता को शांत और खत्म कर सकते हैं। यहां के लिए आपको दिल्ली से ट्रेन मिल जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT