India News (इंडिया न्यूज), Married Orchestra Dancer Viral Video: पहली नजर में प्यार के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ होगा कि आपको कोई पहली नजर में पसंद आ गया हो। लेकिन बिहार में एक युवक को पहली नजर में ही प्यार हो गया और उसने सरेआम लड़की की मांग भर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि बिहार के एक शहर में एक युवक बारात में शामिल होने गया था। यहां उसे ऑर्केस्ट्रा में नाच रही लड़की से प्यार हो गया। जब उसने डांसर को देखा तो पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया। इतना ही नहीं, वह स्टेज पर चढ़ गया और डांसर की मांग में सिंदूर भर दिया। लड़की कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई। वह शर्म से स्टेज पर इधर-उधर टहलने लगी। फिर लड़के ने उसे गले लगा लिया। लड़की भी फिर से मुस्कुराने लगी।
Married Orchestra Dancer Viral Video
किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। लोग लड़के की हरकत की तारीफ कर रहे हैं। आमतौर पर लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को सम्मान की नजर से नहीं देखते। उन्हें सिर्फ डांसर ही माना जाता है। लेकिन इस युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया और फिर उसे दुपट्टे से ढक दिया।
बिहार के नामी पत्रकार मनीष कश्यप ने इस घटना पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि यह विवाह सिर्फ 5 सेकेंड में हुआ जिसमें किसी भी हिन्दू रीति रिवाज का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि लड़का इस लड़की को कई दिनों से फॉलो कर रहा था। इसके आगे मनीष ने कहा कि ओर्केस्ट्रा में में नाचने वालीअधिक्तर लड़कियां अपने आप को बंगाली बताती हैं। लेकिन असल में इनमें से 90 प्रतिशत बांग्लादेश की होती हैं।
View this post on Instagram
मनीष कश्यप के इस बयान पर अब ओर्केस्ट्रा वाली लड़की का जवाब आया है। लड़की ने कहा कि कि वो बिहार की ही रहने वाली है। लड़की ने मनीष कश्यप के दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि जिस तरह से आप जेल गए थे, मैं भी आपको जेल भेज दूंगी और ऐसा भेजूंगी कि दोबारा छूटकर बाहर नहीं आ पाओगे। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।