होम / Viral Video: 60 साल की दादी ने किया खतरनाक स्टंट, साड़ी पहने पूल में लगा दी छलांग

Viral Video: 60 साल की दादी ने किया खतरनाक स्टंट, साड़ी पहने पूल में लगा दी छलांग

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 7, 2023, 9:41 pm IST
ADVERTISEMENT
Viral Video: 60 साल की दादी ने किया खतरनाक स्टंट, साड़ी पहने पूल में लगा दी छलांग

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में वृद्ध महिला ने साड़ी पहनकर खतरनाक स्टंट किया है। वीडियो देख आप एक पल के लिए निशब्द हो जाएंगे। आपके मन में यह विचार जरूर आएगा कि आखिर 60 की उम्र में क्या कोई महिला साड़ी पहनकर स्टंट कर सकती हैं?

आमतौर पर महिलाएं स्टंट करने से बचती हैं। उन्हें पूर्वाभ्यास रहता है कि उन्हें चोट लग सकती है। तो वहीं, कई बार महिलाएं डेंजर स्टंट कर लोगों को सकते में भी डाल देती हैं। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किसी नदी के किनारे कुछ बच्चे नहा रहें हैं। उनमें कुछ बच्चे स्विमिंग कर रहें हैं। उनके साथ दादी मां भी आई हैं। सभी बच्चे नहाने में व्यस्त हैं। तभी दादी मां भी नहाने की सोचती है। दादी मां को स्विमिंग करने का ख्याल आता है। उस समय वो खुद को रोक नहीं पाती हैं।

इसके बाद महिला साड़ी का पल्लू को संभालकर पूल पर चढ़ जाती हैं। सभी लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। उसके बाद वृद्ध महिला पूल से छलांग लगा देती हैं। हालांकि, उनकी छलाँग को देख लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि वृद्ध महिला ने गलत तरीके से छलांग लगाई है। इससे चोटिल होने का खतरा रहता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। जबकि, बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट कर वृद्ध महिला की जमकर तारीफ की है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT