Hindi News / Trending / Aap Mp Sanjeev Arora Approves Parineeti Chopra Raghav Chadhas Relationship Tweets Congratulations

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के रिश्ते पर AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई मुहर, ट्वीट कर दी बधाई

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति की डेटिंग की खबरों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति की डेटिंग की खबरों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर उनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई

AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!”

रमजान पर भी नियत कंट्रोल नहीं कर पाए ये महाशय, महिला के साथ करने लगे गंदी हरकत, Video में हुआ रिकॉर्ड तो ढंग से हुई कुटाई

Parineeti Chopra-Raghav Chadha

फैंस को दोनों के रिएक्शन का इंतजार

संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। फैंस परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को लेकर दोनों के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मगर AAP सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

Tags:

Aam Aadmi PartyaapEntertainment NewsParineeti Chopraparineeti chopra boyfriendparineeti chopra raghav chadhaRaghav Chadha

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue