होम / Richest Person In India अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स

Richest Person In India अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 7, 2021, 9:39 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

Richest Person In India : फोर्ब्स द्वारा भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें रिलायंस एंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे रईस शख्स बने रहे। वे साल 2008 से इस मुकाम पर लगातार हैं। संपत्ति की बात करें तो 2021 में उनकी संपत्ति चार अरब डॉलर बढ़कर 92.7 अरब डॉलर हो गई है। दूसरे स्थान की बात करें तो अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी इस सूची में हैं।

उनकी संपत्ति 74.8 अरब डॉलर है, जो मुकेश अंबानी से सिर्फ 17.9 अरब डॉलर कम है। फैमिली, शेयर बाजार, विश्लेषकों और भारत की रेग्युलेटर एजेंसियों से मिली शेयरहोल्डिंग और वित्तीय जानकारी के आधार पर फोर्ब्स की इस सूची को तैयार किया जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीरों की दौलत 775 अरब डॉलर है। (Richest Person In India)

Also Read : Varun Gandhi Targeted His Own Party : वरुण गांधी ने साधा अपनी ही पार्टी पर निशाना

  • तीसरा स्थान: तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं। शिव नाडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के स्स्थापक और चेयरमैन हैं। इनकी कुल संपत्ति 106 अरब डॉलर बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गई है।
  • चौथा स्थान :  एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी 29.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
  • पांचवां स्थान: सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के साइरस पूनावाला 5वें स्थार पर पहुंचे हैं। इनकी संपत्ति 19 अरब डॉलर है।
  • छठा स्थान : छठे स्थान की सूची को देखा गया तो उसमें छठें स्थान पर लक्ष्मी मित्तल आते हैं। 71 वर्षीय लक्ष्मी मित्तल भारत के छठे सबसे रईस शख्स हैं। मित्तल 18.8 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • सातवां स्थान : वहीं ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल दोबारा शीर्ष 10 अमीरों की सूची में शामिल हो गई हैं। सावित्री सातवें स्थान पर हैं, इनकी कुल दौलत 18 अरब डॉलर हो गई है।
  • आठवां स्थान: कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक भारत के आठवें सबसे रईस शख्स हैं। उदय कोटक 62 साल के हैं। उनकी कुल संपत्ति 16.5 अरब डॉलर है।
  • नौंवा स्थान: नौवें स्थान पर शापूरजी पलोनजी समूह के पलोनजी मिस्त्री हैं। 92 वर्षीय मिस्त्री 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • दसवां स्थान: इस दसवीं सूची में आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार बिड़ला हैं। इनकी कुल दौलत 15.8 अरब डॉलर है।

सूची में छह नए चेहरे हुए शामिल (Richest Person In India)

इस साल की फोर्ब्स की सूची में छह नए चेहरे शामिल हुए हैं जिनमें अशोक बूब, दीपक नाइट्राइट के दीपक मेहता, अल्काइल एमाइन केमिकल्स के योगेश कोठारी, डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल, राजनेता मंगल प्रभात लोढ़ा और अस्पताल श्रृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के प्रताप रेड्डी का नाम है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT