होम / Best Place to Visit in December दिसंबर में घूमने की कर रहे प्लानिंग, तो पिथौरागढ़ जरूर जाएं

Best Place to Visit in December दिसंबर में घूमने की कर रहे प्लानिंग, तो पिथौरागढ़ जरूर जाएं

Sameer Saini • LAST UPDATED : December 8, 2021, 4:34 pm IST

इंडिया न्यूज, देहरादून:

Best Place to Visit in December : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का क्षेत्र पिथौरागढ़ बेहद खूबसूरत है। यहां चारों ओर हरियाली और ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां आपको पहाड़ के साथ ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी है। सोर शब्द का अर्थ होता है-सरोवर। यहां पर माना जाता है कि पहले इस घाटी में सात सरोवर थे।

सरोवर में पानी सूखने से इस स्थान में पठारी भूमि का जन्म हुआ जिससे इस जगह का नाम पिथोरागढ़ पड़ा और यह भी माना जाता है कि मुगलों के शासन काल में उनकी भाषा की दिक्कतों के चलते इसका नाम पिथौरागढ़ पड़ गया। दिसंबर में अगर आप कही घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और लोकेशन सिलेक्ट करने में परेशान हो रहे हैं तो आप पिथौरागढ़ जा सकते हैं। यहां बहुत सी ऐसी जगह हैं जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। (Best Place to Visit in December)

चंडाक

ये मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। देवदार के पेड़ से घिरे जंगलों को देख आपको अलग ही अनुभव होगा। यहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर भगवान मनु का मंदिर है। हर साल अगस्त और सितंबर में इस मंदिर में मेले का आयोजन होता है, जहां काफी लोग पहुंचते हैं। (Best Place to Visit in December)

कफनी ग्लेशियर ट्रैक

अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो कफनी ग्लेशियर ट्रैक जरूर ट्रैवल करें। नंदाकोट की फेमस चोटी के नीचे पिंडर घाटी के बाईं ओर बसा है। यहां कई लोग ट्रेकिंग करते हुए पहुंचते हैं। चारों ओर बर्फ से घिरे पहाड़ों को देखना काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। (Best Place to Visit in December)

अस्कोट सेंचुरी

अगर वाइल्डलाइफ देखना पसंद करते है तो इस जगह पर जा सकते हैं। यहां पिथौरागढ़ से करीब 54 किमी दूर ये जगह काफी फेमस है। यहां आपको खूब हिरण देखने को मिल जाएंगे। इस जगह पर आप बच्चों के साथ जा सकते हैं। (Best Place to Visit in December)

गंगोलीहाट

ये जगह पुराने मंदिरों और गुफाओं के लिए काफी फेमस है। यहां के कुछ फेमस मंदिर जैसे अंबिका देवी, चामुंडा मंदिर और वैश्नवी मंदिर में दर्शन करने लोग दूर दूर से आते हैं। यहीं वजह है कि इस मंदिर में लोगों की काफी भीड़ होती है। यहां कई गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। यहां की सबसे मशहूर गुफा है पाताल भुवनेश्वर और मुक्तेश्वर गुफा। (Best Place to Visit in December)

पिथौरागढ़ किला

जब आप इस जगह पर पहुंच जाते हैं तो इस किले का रुख जरूर करें। ये सबसे पुरानी जगहों में से एक है। सन 1789 में गोरखाओं द्वारा बनवाया गया ये किला खूबसूरत नजारों को एंजॉय कराने में कामयाब होता है। कुमाऊं की काली नदी पर स्थित इसे गोरखा किला भी कहा जाता है।

(Best Place to Visit in December)

Also Read : Best Tourist Places घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरूर जाएं 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Maryam Nawaz: पुलिस की वर्दी पहनने पर बड़ी मुसीबत में पंजाब की सीएम मरियम नवाज़, कोर्ट में दायर की गई याचिका -India News
Jammu Kashmir: जम्मू के रामबन में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं, सड़क कनेक्टिविटी टूटा- Indianews
Modi Bengal: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के दावों पर, तृणमूल का “Fact-Check”- Indianews
अब साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, 2025-26 से लागू होने संभावना- Indianews
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कर्नाटक रैली में खाली बर्तन हाथ में लिया, पीएम मोदी-बीजेपी पर किया कटाक्ष -India News
Garud Puran: जल्द सुधार लें ये आदतें नहीं तो हो सकते हैं गरीब, जानें गरुड़ पुराण क्या कहता है?- Indianews
Seema Haider: सीमा हैदर के पत‍ि की भारत आने की तारीख तय! क्‍या गुलाम ले जाएंगे अपने बच्चों को पाकिस्तान ?- Indianews
ADVERTISEMENT