होम / LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने 2 हार के बाद चखा जीत का स्वाद, LSG को 6 विकेट से रौंदा

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने 2 हार के बाद चखा जीत का स्वाद, LSG को 6 विकेट से रौंदा

Raunak Kumar • LAST UPDATED : April 12, 2024, 11:55 pm IST

IndiaNews (इंडिया न्यूज), LSG vs DC: आईपीएल सीजन 17 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार (12 अप्रैल) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। लखनऊ की ओर से सबसे अधिक आयुष बडोनी ने 55 रन की पारी खेली। वहीं 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंद रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाएं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने 55 रनों की पारी खेली।

आयुष बडोनी ने लखनऊ के पारी को संभाला

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाएं। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। परंतु डी कॉक 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद कप्तान केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 22 गेंद में 39 रन की अहम पारी खेली। उसके बाद नियमित अंतराल पर टीम की विकेट गिरते रही। अंत में बल्लेबाज आयुष बडोनी ने शानदार 55 रन की पारी खेली। इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल- 3 रन, दीपक हुड्डा- 10 रन, मार्कस स्टोइनिस- 8 रन, निकोलस पूरन- 0 रन, क्रुणाल पंड्या- 3 रन, अरशद खान- 20 रन बनाएं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इनके अलावा खलील अहमद- 2 विकेट, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए।

Iran-Israel Conflict: अगला 48 घंटा बेहद गंभीर, किसी भी समय हो सकता है हमला

दिल्ली ने आसानी से किया लक्ष्य हासिल

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से दिए गए 168 रनों की लक्ष्य को 6 विकेट से जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई और 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेविड वार्नर- 8 रन, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क- 55 रन, ऋषभ पंत- 41 रन, ट्रिस्टन स्टब्स- 15 रन, शाइ होप- 11 रन बनाएं। वहीं लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए। वहीं नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट झटके।

David Warner: एसएस राजामौली एक साथ नजर आएं डेविड वार्नर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पहली नजर में Raghav Chadha पर दिल हार बैठी थी Parineeti, एक्ट्रेस ने सुनाए अनसुने किस्से -Indianews
Lok Sabha Election: अनंतनाग-राजौरी चुनाव टालने की मांग पर बढ़ा विवाद, एनसी और पीडीपी ने जताई नाराजगी-Indianews
Hindu Gods: भगवान विष्णु से लेकर माता लक्ष्मी तक, जानिए देवताओं के प्रिय वाहन और उनके संदेश -Indianews
Delhi Liquor Policy Case: मेरी बेटी निर्दोष है…, केसीआर ने दिल्ली शराब नीति मामले में के कविता के खिलाफ आरोपों से किया इनकार- indianews
अवैध सट्टेबाजी ऐप पर ईडी के समन पर Tamannaah Bhatia का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
पहले एक्टर फिर क्रिकेटर के प्यार में पड़ी Natasa Stankovic, प्रेग्नेंसी के बाद रचाई शादी -Indianews
Lok Sabha Election: चुनावी मैदान में आज बीजेपी का दोहरा वार, पीएम मोदी गुजरात तो अमित शाह तेलंगाना से भरेगे हुंकार-Indianews
ADVERTISEMENT