Hindi News / Trending / Meerut Snake Bites A Young Man 10 Times Causes His Death

सांप का हैरान करने वाला बदला! युवक को 10 बार डसा, मौत के बाद भी बैठा रहा सिरहाने, रहस्यमयी घटना देख दहल उठा पूरा गांव

Meerut Amit snake bite news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सांप ने 25 वर्षीय युवक का इस तरह पीछा किया कि उसे 10 बार डसा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि 10 बार डसने के बाद भी सांप युवक के शव के पास ही बैठा रहा।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Meerut Amit snake bite news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सांप ने 25 वर्षीय युवक का इस तरह पीछा किया कि उसे 10 बार डसा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हैरान करने वाली और रहस्यमयी बात यह है कि 10 बार डसने के बाद भी सांप युवक के शव के पास ही बैठा रहा। सुबह जब परिजनों ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए और परिजनों में कोहराम मच गया। जब खबर गांव में फैली तो हर और सनसनी छा गई, रोना धोना मच गया।

आखिर क्या है पूरी घटना? 

यह घटना जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है। यहां रहने वाला अमित (25) मजदूरी करता था। शनिवार को भी वह काम पर गया था और शाम को घर आया, रोजाना की तरह खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन, उसे नहीं पता था कि आज के बाद वह कभी नहीं उठेगा, उसकी मौत कमरे में उसका इंतजार कर रही है। सुबह जब परिजन उसे जगाने आए तो युवक की मौत हो चुकी थी। शव को हिलाने पर पता चला कि उसके नीचे सांप बैठा हुआ था।

सावधान! इस पौधे को छूते ही तड़प-तड़प कर निकलती है जान, आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है इंसान, इसका खौफनाक रहस्य जान सदमे में वैज्ञानिक!

Meerut Amit snake bite news

हसीन जहां कि 10 की बेटी ने GYM में दिखाए ऐसे डांस मूव्स, Viral Video देखते ही मच गया कोहराम वीडियो पर आई कमेंट्स की बाढ़

सांप ने 10 बार डसा

परिवार के लोगों ने सांप को पकड़ लिया और युवक को तुरंत अस्पताल ले गए। उसके शरीर पर 10 निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सांप ने उसे 10 बार डसा था। बताया जा रहा है कि सांप पूरी रात उसके शव के नीचे बैठा रहा। अमित अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

‘नेशनल हेराल्ड केस’ क्‍या है? जिसने एक बार फिर से बढ़ा दी गांधी परिवार की मुसीबतें, काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर!

Tags:

Meerut Amit snake bite news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue