इंडिया न्यूज:(Oscar 2023) साल 2023 की शुरुआत से ही भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा साबित हो रहा है, सबसे पहले लंबे समय से बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों के बीच पठान रिलीज होने के बाद से ही एक से बड़ कर एक रिकार्ड एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तोड़ रही है। वहीं अब ऑस्कर्स 2023 में भारत ने दो अवॉर्ड्स अपने नाम कर इंडियन सिनेमा के लिए साल 2023 यादगार बना दिया है। वहीं इन सब के बीच पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स के अपने लुक से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका के ऑस्कर लुक के साथ ही एक और दीपिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे जो भी देख रहा है वह दीपिका की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हैं।
View this post on Instagram
दरअसल दीपिका पादुकोण अपने जिस ऑस्कर लुक से फैंस का दिल जीत रही है वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस ऑस्कर लुक्स के पीछे की मेहनत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें यह वायरल वीडियो 95 एकेडमी अवॉर्ड की सुबह का है, जिसमें दीपिका जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इस खास दिन भी दीपिका अपने एक्सरसाइज से कॉम्प्रोमाइज नहीं की और सुबह 6.30 बजे ही जिम में वर्कआउट करने पहुंच गईं। दीपिका पादुकोण का ये हार्ड वर्क देख उनके फैंस खुश होने के साथ दीपिका पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया युर्जस तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं, एक युर्जस ने कमेंट्स कर लिखा ‘इसमें कोई शक नहीं कि वो अमेजिंग लग रही थीं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘दीपिका हमेशा परफेक्ट लगती हैं!! बेहतरीन’
View this post on Instagram
बता दें एक्ट्रेस का यह वीडियो सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला ने अपने ऑफिशियल हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो दीपिका को वर्कआउट कराती नजर आ रही हैं। और वीडियो के बैकग्राउंड में यासमीन ने ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू को लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए यास्मिन ने कैप्शन में लिखा, ‘ऑस्कर के पहले वर्कआउट तो बनता है ना? ऑस्कर के लिए तैयार होने से पहले लॉस एंजेलिस में @deepikapadukone के सुबह 6.30 बजे के वर्कआउट की एक झलक साझा कर रही हूं। उनके जीन्स के अलावा उनकी भव्यता का रहस्य उनका अनुशासन, समर्पण और संतुलित जीवन शैली बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी है। क्या आप सहमत नहीं हैं? ऑस्कर के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने का ये एक अद्भुत सफर था।’ वहीं दीपिका इस वायरल वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग में काफी इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
Also Read: ऑस्कर अवॉर्ड विनर ‘नाटू नाटू’ गाने का 10 फीसदी लिखने मे लगे, एक साल सात महीने