India News (इंडिया न्यूज़),Unique Mughal Ruler: भारत में मुगलों ने लगभग 200 सालों तक शासन किया। इस शासन काल में विभिन्न तरह के शासक हुए। जिनको लेकर कई कहानी सुनने को मिलती रहती हैं। ये कहानी ऐसी होती है जिसको जानकार हर कोई हैरान रह जाता है। इसी मुगल शासकों में एक ऐसा नवाब हुआ जो इस तरह का काम करके खुश होता था। इसे जानकर आपको विश्वास करना होगा मुश्किल।
वैसे तो मुगल काल में भारत में कई बड़े शासक हुए जिन्होंने अपने शौक के लिए भारत में कई महत्वपूर्ण काम किए। जहां शांहजहां ने ताजमहल, लाल किला, जामा मस्जिद समेत कई इमारतें बनवाई। वहीं बाबर की जब बात आती है तो उसने भारत के बहुत से मंदिरों को तोड़कर उस पर मस्जिद का निर्माण करवाया। इसी मुगल काल में एक ऐसा शासक भी हुआ जो अपने दरबार घाघरा चोली पहन के जाता था। इसके अलावा वो मुर्गा लड़ाने का भी शौकिन था।
यह भी पढ़ेंः- India Canada Row: बंद नहीं हुई खालिस्तानियों की हरकत, स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोका
सन 1526 में मुगल वंश की स्थापना बाबर ने की थी। जिसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां, औरंगजेब जैसे कई शासक हुए। इन्ही शासकों में एक शासक हुआ रौशन अख्तर जिसे मुहम्मद शाह के साथ ही ‘मुहम्मद शाह रंगीला’ के नाम से जाना जाता था।
वो जब दिल्ली की गद्दी पर बैठा उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। 27 सितंबर 1719 को बादशाह की गद्दी पर शाह रंगीला बैठा। जब वो शासक बना उसके पहले औरगंजेब का शासन था जिस वजह से रियासत के कलाकार मारे-मारे फिर रहे थे। लेकिन शाह रंगीला के गद्दी संभालते ही उसने इन पाबंदियों को हटा दिया। एक बार फिर से संगीत और कला को बढ़ावा मिला। इसके बारे में यह भी बताया जाता है कि यह युद्ध और विस्तारवाद नीति में दिलचस्पी नहीं रखता था।
मुहम्मद शाह रंगीला के बारे में मरक-ए-दिल्ली नाम की एक किताब में लिखा है कि मुहम्मद शाह रंगीला को शेरों शायरी और संगीत का बहुत शौक था। इसके बारें में यह भी कहा जाता है कि वो दरबार में औरतों के कपड़े पहनकर जाता था। वहीं वो मुर्गे लड़ाने का भी शौकिन था।
यह भी पढ़ेंः- Anupam Kher In Ayodhya: अनुपम खेर ने है ठानी पहुंचाएंगे लोगों तक अयोध्या के मंदिरों की कहानी
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.