India News (इंडिया न्यूज), Woman with two husband: अरमान मलिक का नाम तो आपने सुना ही होगा। बिग बॉस में आने के बाद अरमान मलिक घर-घर में मशहूर हो गए हैं। अरमान मलिक दो पत्नियां रखने की वजह से चर्चा में आए थे। अब देवरिया में एक महिला अरमान मलिक सामने आई है। इस महिला का कहना है कि वह एक साथ दो पतियों के साथ रहती है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
भारत में शादी को जीवन का बहुत अहम पल माना जाता है। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। हिंदू धर्म के नियम के मुताबिक हर व्यक्ति एक ही बार शादी कर सकता है। लेकिन देवरिया में रहने वाली एक महिला ने इन नियमों को धता बताते हुए एक साथ दो शादी कर ली। इतना ही नहीं महिला एक ही घर में एक साथ दोनों पतियों के साथ रहती है। महिला का वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो कुछ ही देर में वायरल हो गया।
Woman with two husband: महिला ने की दो पुरुषों से शादी
Virat Hindi Belt Bihari Culture 🔥
Bihari Gutkhi has two husbands
So she wears two mangal sutraspic.twitter.com/HGEyWf2miL— Arnab Biswas | অর্ণব বিশ্বাস (@ProudBengaliAB) December 20, 2024
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक महिला देवरिया की रहने वाली है। मांग में सिंदूर लगाए इस महिला के बगल में दो पुरुष नजर आए। महिला का कहना है कि वे दोनों उसके पति हैं। वह दोनों के साथ एक ही घर में रहती है। महिला के गले में दो मंगलसूत्र हैं। उसने बताया कि वह हर पति के नाम का अलग मंगलसूत्र पहनती है।
Delhi Excise Policy Case: चुनाव से पहले केजरीवाल पर मंडरा रहा खतरा! ED को ये क्या मिल गया
जब वीडियो में महिला से पूछा गया कि वह एक ही समय में दो पतियों को कैसे समय देती है? महिला ने सहजता से जवाब दिया कि वह मैनेज कर लेती है। हालांकि वीडियो शेयर होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट किए और महिला की आलोचना की। कई लोगों ने उसे फीमेल अरमान मलिक कहा। महिला की बातों में कितनी सच्चाई है, यह पता नहीं चल पाया है। कई लोगों का मानना है कि तीनों सिर्फ वायरल होने के लिए दिखावा कर रहे हैं। असल में महिला की दो बार शादी नहीं हुई है।