होम / Yoga : UN के महासचिव ने दिया संदेश, कहा- योग दुनिया को जोड़ता है

Yoga : UN के महासचिव ने दिया संदेश, कहा- योग दुनिया को जोड़ता है

Shubham Pathak • LAST UPDATED : June 21, 2023, 12:03 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Yoga,योगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले यानी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक वीडीयों जारी कर दुनिया भर के लोगों को एक संदेश दिया है। जिसमें उन्होने कहा कि, योग (Yoga) लोगों को एकजुट करता है। यह शरीर और मन, मानवता और प्रकृति और दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है।एक खतरनाक और विभाजित दुनिया में इस प्राचीन प्रथा के लाभ विशेष रूप से कीमती हैं। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, योग व्याकुलता को कम करता है, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और लोगों को पृथ्वी से जोड़ने में मदद करता है, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है।

योग शांति का स्वर्ग है

इसके बाद एंटोनिया गुटेरेस ने कहा कि, योग शांति का स्वर्ग प्रदान करता है। यह चिंता को कम कर सकता है और मानसिक कल्याण को बढ़ावा दे सकता है। यह हमें अनुशासन और धैर्य विकसित करने में मदद करता है। यह हमें हमारे ग्रह से जोड़ता है, जिसे हमारी सुरक्षा की सख्त जरूरत है। और यह हमारी सामान्य मानवता को प्रकट करता है- हमें यह समझने में मदद करता है कि हमारे मतभेदों के बावजूद, हम एक हैं।

इस संकल्प को लेने का किया आग्रह

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आगे सभी लोगों से एकता की भावना को अपनाने और अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों, पृथ्वी और खुद के लिए एक बेहतर, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लें।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT