<
Categories: Uncategorized

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. साथ ही दिलजीत के कॉन्सर्ट पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है. एक ईमेल के जरिए बच्चों को कॉन्सर्ट में न भेजने की बात कही गई है.

Bomb Threat: मुंबई में सामने आए एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इस ईमेल मेंअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया और बच्चों को कार्यक्रम में नहीं जाने देने की चेतावनी दी गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मुंबई पुलिस के जोन-1 के डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि धमकी मिलने के बाद जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय में धमकी भरा ईमेल पहुंचा. इसमें अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की बात कही गई थी. ईमेल में कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (KNA) नाम के संगठन ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया. 

‘जलसा’ को निशाना बनाने की धमकी

ईमेल में मुंबई के जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच निशाना बनाने की बात कही गई. इसके अलावा मेयर कार्यालय और कुछ स्कूलों को लेकर भी धमकी दी गई. पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे वही समूह हो सकता है, जिसने पहले भी कई फर्जी धमकी भरे संदेश भेजे थे.

दिलजीत के कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ का 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में कॉन्सर्ट प्रस्तावित है. धमकी भरे ईमेल में इस कार्यक्रम का भी जिक्र होने की बात सामने आई है. इससे पहले दिल्ली में उनके कॉन्सर्ट की अनुमति को लेकर भी सुरक्षा कारणों से विवाद हुआ था.  इतना ही नहीं ईमेल में कहा गया है कि बच्चों को  इस कॉन्सर्ट में न भेजें.

दिल्ली कॉन्सर्ट की मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले ‘ऑरा इंडिया टूर’ कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार किया था. बाद में आयोजकों के साथ बातचीत के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी मिलने की खबर आई है. ऐसे में ये दिलजीत के फैंस के लिए अच्छी खबर है. 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फैंस दिलजीत की लाइव परफॉर्मेंस देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें बुक माय शो से कॉन्सर्ट की टिकट बुक करनी होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST