<
Categories: Uncategorized

30 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में गुल होगी बत्ती, कंपनी ने जारी की लिस्ट, देखें शेड्यूल

दिल्ली के कई इलाकों 30 अप्रैल को बिजली कटौती की सूचना दी गई है. कंपनी ने बिजली कटौती से प्रभावित इलाकों की लिस्ट भी शेयर की है. इसमें बिजली कटौती का शेड्यूल बताया गया है.

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. बिजली वितरण कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए इसकी लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में प्रभावित इलाकों का नाम और कब से कब तक बिजली कटौती की जाएगी, इसके बारे में भी बताया गया है. इस लिस्ट में बताया गया है कि कुछ इलाकों में एक घंटे, तो कुछ इलाकों में 5 घंटों तक बिजली कटौती की जा सकती है. आइए जानते हैं किन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.

कहां-कहां कटेगी बिजली?

  • बीएसईएस ने लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के खानपुर इलाके में ट्रांसफॉर्मर की सर्विस के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • पालम के सेक्टर 8 द्वारका इलाके में LT सर्किट को सुधारने और नए LTAB सर्किट बिछाने के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • छतरपुर के अंसल विलास सत बारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी का कहना है कि RMU रखरखाव के कारण ये बिजली कटौती की जाएगी.
  • मुंडका के तिलंगपुर कोटला में LT सर्किट को सुधारने और नए LTAB सर्किट बिछाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
  • मोहन गार्डन में LT सर्किट और नेटवर्क को अपडेट करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. इससे विपिन गार्डन एक्सटेंशन और विपिन गार्डन नवादा इलाके प्रभावित रहेंगे.
  • मोहन गार्डन के रजापुर खुर्द, साई और सेठी एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी. ये बिजली कटौती ट्रांसफॉर्मर क्लीनिंग के लिए की जाएगी.
  • सरिता विहार के खड्डा कॉलोनी जैतपुर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. ये कटौती ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट के लिए की जाने वाली है.
  • जनकपुरी के ब्लॉक C 2D जनकपुरी इलाके में फीडर पिलर एपडेट और फीडर पिलर का रखरखाव करने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST