Nawazuddin Siddiqui: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार स्टेज पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन डायरेक्टर-एक्टर अनुराग कश्यप फफक कर रो पड़े. इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बातें सुन फफक कर रो पड़े अनुराग कश्यप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में शुमार हैं. एक बार अभिनेता स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने ऐसी स्पीच दी कि वहां बैठे डायरेक्टर-एक्टर अनुराग कश्यप जोर-जोर से रोने लगे. इतना ही नहीं, अभिनेता ने उन्हें जीनियस कश्यप भी बताया था. चलिए जानते हैं आखिर क्या हुआ था ऐसा. और देखें वीडियो.
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब मंच पर पहुंचे, तो वह बहुत भावुक दिख रहे थे. उन्होंने बोलते हुए कहा, ‘मैं बहुत घबरा रहा हूं इसलिए ये पेज लेकर आया हूं. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये अवार्ड पहली बार मेरे देश में मिल रहा है.’ एक्टर ने आगे कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद GK (अनुराग कश्यप) मुझे ये मौका देने के लिए. मैं एक और नाम लेना चाहता हूं जिसने मेरी जिंदगी बदल दी है. वो मेरे सामने बैठे हुए हैं, जिन्होंने मेरे संघर्ष को सफलता में बदला है. जी हां, आप सही सोच रहे हैं मैं GK के बारे में बात कर रहा हूं द जीनियस कश्यप. शुक्रिया सर.’ अभिनेता के यह शब्द सुनते ही वहां बैठे अनुराग कश्यप फफक कर रो पड़े और उन्हें अपने आंसुओं को पोछते हुए देखा गया.
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ में एक छोटी भूमिका के साथ की. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में मुख्य अभिनेता के तौर पर की थी. उन्होंने फिल्म ‘पतंग’ से शुरुआत की थी. इसके बाद एक्टर ने ब्लैक फ्राइडे’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. इन फिल्मों ने नवाजुद्दीन के करियर को उड़ान दी और वो काफी चर्चित हो गए.
यह खबर भी पढ़ें: DDLJ में शाहरुख खान नहीं, टॉम क्रूज होते राज! जानिए क्यों यश चोपड़ा ने रोका ये फैसला
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…