Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी. बिजली वितरण कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए इसकी लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में प्रभावित इलाकों का नाम और कब से कब तक बिजली कटौती की जाएगी, इसके बारे में भी बताया गया है. इस लिस्ट में बताया गया है कि कुछ इलाकों में एक घंटे, तो कुछ इलाकों में 5 घंटों तक बिजली कटौती की जा सकती है. आइए जानते हैं किन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.
कहां-कहां कटेगी बिजली?
- बीएसईएस ने लिस्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के खानपुर इलाके में ट्रांसफॉर्मर की सर्विस के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- पालम के सेक्टर 8 द्वारका इलाके में LT सर्किट को सुधारने और नए LTAB सर्किट बिछाने के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- छतरपुर के अंसल विलास सत बारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. कंपनी का कहना है कि RMU रखरखाव के कारण ये बिजली कटौती की जाएगी.
- मुंडका के तिलंगपुर कोटला में LT सर्किट को सुधारने और नए LTAB सर्किट बिछाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी.
- मोहन गार्डन में LT सर्किट और नेटवर्क को अपडेट करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. इससे विपिन गार्डन एक्सटेंशन और विपिन गार्डन नवादा इलाके प्रभावित रहेंगे.
- मोहन गार्डन के रजापुर खुर्द, साई और सेठी एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी. ये बिजली कटौती ट्रांसफॉर्मर क्लीनिंग के लिए की जाएगी.
- सरिता विहार के खड्डा कॉलोनी जैतपुर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी. ये कटौती ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट के लिए की जाने वाली है.
- जनकपुरी के ब्लॉक C 2D जनकपुरी इलाके में फीडर पिलर एपडेट और फीडर पिलर का रखरखाव करने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी.