सही रंगों के सिलेक्शन से सिंपल कपड़े भी स्टाइलिश दिख सकते हैं, फैशन स्टाइलिस्ट इशिता सलूजा तीन ऐसे कलर कॉम्बिनेशन बताती हैं जो लुक सुधारते हैं और आपको स्टाइलिश लुक देते हैं
Fashion tips by Ishita Saluja
आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह कम खर्च में भी स्मार्ट भी दिखे और क्लासी भी, अच्छे ब्रांड्स या महंगे कपड़े ही आपकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव नहीं बनाते, बल्कि सही कलर कॉम्बिनेशन भी आपके लुक को एक्सपेंसिव और एलिगेंट बना सकते हैं. फैशन स्टाइलिस्ट इशिता सलूजा का कहना है कि अगर सही रंगों का सिलेक्शन किया जाए तो नार्मल कपड़े भी बहुत स्टाइलिश दिख सकते हैं. ऐसे तीन कलर कॉम्बिनेशन जो आपकी पर्सनैलिटी को तुरंत निखार देंगे.
ब्लैक और बेज – सादगी में क्लासिक अंदाज
ब्लैक और बेज का कॉम्बिनेशन हमेशा टाइमलेस माना जाता है, ब्लैक कलर जहां एलीगेंस को दर्शाता है, वहीं बेज आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी टच देता है. इन दोनों रंगों का कॉम्बिनेशन इतना बैलेंस है कि यह हर मौके के लिए परफेक्ट लगता है. ऑफिस वियर हो या पार्टी आउटफिट, ब्लैक ड्रेस पर बेज एक्सेसरी या बेज जैकेट के साथ ब्लैक पैंट्स आपको तुरंत एक सोफिस्टिकेटेड वाइब देंगे.
पिंक और व्हाइट – प्यारा और एलीगेंट मेल
अगर आप फ्रेश और यूथफुल लुक चाहते हैं तो पिंक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर है. पिंक रंग जहां आपको फ्रेश लुक देता है, वहीं व्हाइट का टच पूरे आउटफिट को बैलेंस करता है. यह कॉम्बिनेशन इतना प्यारा और सॉफ्ट लगता है कि कैजुअल डे आउट, डेट नाइट या ब्रंच पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. व्हाइट शर्ट के साथ पिंक ट्राउज़र या पिंक ड्रेस पर व्हाइट स्नीकर्स आपका लुक तुरंत अट्रैक्टिव बना देंगे.
टोप और ग्रीन
अगर आप भी सही रंगो का चुनाव अपने ऑउटफिट के लिए चुनते है तो ये आपको काफी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखाते हैं. कपड़ो का महंगा और सस्ता होना जरुरी नहीं है, जरुरी ये होता है की आप उन ऑउटफिट को किस तरह से स्टाइल करते हैं. कुछ कलर कॉम्बिनेशन ऐसे होते है जो आपको रॉयल लुक देते हैं और फैशन स्टाइलिस्ट इशिता सलूजा मानती हैं कि हर किसी को अपनी वॉर्डरोब में ये बेसिक कलर कॉम्बिनेशन जरूर शामिल करने चाहिए.
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…