<
Categories: Uncategorized

नेटली जेन (Natalie Jane) को लाइव कॉन्सर्ट में मिला सरप्राइज, बचपन के दोस्त ने किया कुछ ऐसा, सिंगर के उड़ गए होश

Natalie Jane Viral Video: टिकटॉक स्टार और गायिका नेटली जेन (Natalie Jane) के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि उनके क्लास 2 का क्लासमेट कॉन्सर्ट में आता है और बचपन में की गयी एक गलती के लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगता है.

Natalie Jane Viral Video: टिकटॉक स्टार और गायिका नेटली जेन (Natalie Jane) के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनकी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक ऐसी अप्रत्याशित घटना घटी, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि उनके क्लास 2 का क्लासमेट कॉन्सर्ट में आता है और बचपन में की गयी एक गलती के लिए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगता है. इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.  

शो के बीच आया सरप्राइज

नेटली जेन को कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ में एक साइन दिखा, जिसमें लिखा था कि क्या नेटली दूसरे ग्रेड के किसी को याद करती हैं. नेटली ने शो रोका और बातचीत शुरू की. फिर दूसरा पोस्टर सामने आया जिसमें लिखा था कि उसने बचपन में नेटली को बुली किया था और उसके बालों में च्यूइंगम चिपका दिया था. फूलों का बुके सौंपते हुए उसने माफी मांगी, जिसे नेटली ने स्वीकार कर लिया. उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का ‘फुल सर्कल’ मोमेंट है. यह पल ऑडियंस के सामने हुआ, जिन्होंने इस पल को खूब एन्जॉय किया.

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (भारत में यह ऐप बैन है) पर वायरल हो गया, जहां लाखों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने इसे पॉपुलर होने का बहाना बताया, तो कुछ ने सार्वजनिक माफी पर सवाल उठाए. कई फैंस ने नेटली की संयमित प्रतिक्रिया की भी तारीफ की और इसे प्रेरणादायक बताया.

कौन हैं नताली जेन?

नताली जेन (नताली जानोव्स्की) एक अमेरिकी पॉप गायिका-गीतकार हैं. उनका जन्म 2004 में हुआ था. वे अपनी दमदार आवाज़, टिकटॉक पर लोकप्रियता और भावपूर्ण पॉप गानों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अमेरिकन आइडल के 18वें सीज़न में शीर्ष 40 प्रतियोगियों में शामिल होकर प्रसिद्धि हासिल की और कैपिटल रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध किया. उन्होंने 2023 में अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘वेयर एम आई?’ रिलीज़ किया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को 12 सेकंड में ढूंढना हर किसी के बस की बात नहीं, क्या आप कर पाएंगे ये मुश्किल चैलेंज?

Optical Illusion: आज के ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में तस्वीर में  छिपी बिल्ली को  12 सेकंड…

Last Updated: March 30, 2026 15:53:27 IST

CSK-RR मैच पर मंडराए बादल… क्या बारिश बनेगी विलेन? मौसम रिपोर्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

CSK vs RR Weather Forecast: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: March 30, 2026 15:44:40 IST

चीन में 33 साल बाद भाई से मिली बहन, दी रोटी और कहा, ‘एक रोटी के लिए खोया…’

चीन के हुबेई प्रांत में ली लिन नाम की एक महिला ने 33 साल बाद…

Last Updated: March 30, 2026 15:24:46 IST

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:08:23 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST

हेलमेट नहीं पहनने पर पति को टोका तो पत्नी को आई माता, थाने में करने लगी तांडव; पुलिस ने पैसे देकर कराया शांत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: March 30, 2026 14:52:17 IST