<
Categories: Uncategorized

सूरत से यूपीएससी में सफलता: ‘बूबनाज़ आईएएस’ के दो छात्रों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफल विद्यार्थियों की तैयारी और अनुभव साझा किए सूरत (गुजरात), मार्च 09: सूरत में यूपीएससी की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था ‘बूबनाज़ आईएएस’ के दो…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफल विद्यार्थियों की तैयारी और अनुभव साझा किए

सूरत (गुजरात), मार्च 09: सूरत में यूपीएससी की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था ‘बूबनाज़ आईएएस’ के दो छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि को लेकर संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें सफल छात्रों और उनके अभिभावकों से मीडिया का परिचय कराया गया।

संस्था के संचालक कौशल बूबना ने बताया कि उनकी कोचिंग पिछले छह वर्षों से सूरत में संचालित हो रही है और यहां यूपीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार सूरत से छात्र यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं और इस वर्ष भी दो विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर महत्वपूर्ण रैंक प्राप्त की है।

कौशल बूबना के अनुसार, सफल विद्यार्थियों में डॉ. किशन राम ने ऑल इंडिया 474वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद फिजियोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की है। यह उनका यूपीएससी का पांचवां प्रयास था और पहला इंटरव्यू था। रैंक के आधार पर उन्हें आईपीएस सेवा मिलने की संभावना है।

दूसरे सफल छात्र तन्मय मूल रूप से पटना (बिहार) के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यह उनका छठा प्रयास था और उन्होंने 229वीं रैंक हासिल की है। उन्हें भी आईपीएस सेवा मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

कौशल बूबना ने कहा कि सूरत शहर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहले यूपीएससी और सूरत का जुड़ाव बहुत कम देखा जाता था। एक शिक्षक के रूप में जब उनके छात्र सफलता प्राप्त करते हैं, तो यह उनके लिए गर्व और खुशी का विषय होता है।

सफल छात्रों ने भी अपनी तैयारी, संघर्ष और अनुभवों के बारे में भी जानकारी साझा की। छात्र ने बताया कि अपनी मेहनत, माता पिता का समर्थन और कोचिंग में मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Share
Published by
Indianews Webdesk

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST