धुरंधर के पहले पार्ट को बहुत प्यार मिला. मेकर्स 19 मार्च को इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज रिलीज करने जा रहे हैं. 18 मार्च को फिल्म का प्रिव्यू रखा गया है, जिसने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
धुरंधर द रिवेंज
Dhurandhar The Revenge New Record: आदित्य धर की धुरंधर रिलीज होने के बाद फैंस ने फिल्म को इस कदर पसंद किया कि बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. फिल्म ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब फिल्म के सीक्वल का इंतजार हो रहा है. सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग्स भी खुल गईं, जो 18 मार्च के लिए कुछ चुनिंदा शो हैं. इन प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग्स ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. बहुत सी फिल्में रिलीजिंग डे पर भी इतना कारोबार नहीं कर पाती हैं.
7 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सुबह 11 बजे इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई. 24 घंटे के अंदर ही फिल्म की 87000 टिकट बुक माई शो से बिक गईं. 9 मार्च की सुबह तक एडवांस बुकिंग की संख्या 1.5 लाख पहुंच गई. वहीं अब तक फिल्म की 2 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुकी हैं. Sacnilk के डेटा के अनुसार, देश में धुरंधर द रिवेंज की 2.06 लाख टिकट बुक चुकी हैं, जो प्रिव्यू शो की एडवांस बुकिंग हैं.
2.06 लाख टिकट बिकने से फिल्म 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इनमें अधिकांश टिकट फिल्म के हिंदी वर्जन के बिके हैं. वहीं तमिल डब वर्जन ने लगभग 10 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस तरह से धुरंधर: द रिवेंज ने प्रीमियर शो कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले स्त्री 2 ने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. हालांकि अभी प्रिव्यू शो की टिकट बिकने का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह दोबारा से हमजा अली उरफ जसकीरत के रूप में वापसी कर रहे हैं. सीक्वल में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद उनका बदला दिखाया जाएगा. वे इस आतंकी हमले का लयारी गैंग्स से बदला लेंगे. फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं हैं लेकिन वे अपने पुराने कारनामों के जरिए इस फिल्म में बने रहेंगे.
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर माधवन समेत तमाम कलाकार नजर आने वाले हैं.
IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…