<
Categories: जॉब

Army Story: 14 साल में उठा पिता का साया, बेहतरीन एथलीट, मिला गोल्ड मेडल, पीएम अवार्ड, अब बनीं सेना में अफसर

Indian Army Story: कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से तमिलनाडु की एक लड़की ने OTA गया में अपने कोर्स में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता और भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना सच किया.

Indian Army Success Story: भारतीय सेना में अधिकारी बनना हर युवा का सपना होता है, लेकिन इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सामने आई है तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले की रहने वाली अश्विन किरुपाई (Aswin Kirupai) की, जिन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया में अपने कोर्स में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है.

शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट में टॉप करने के लिए सम्मानित किया गया. इसके साथ ही वह Indian Army में अधिकारी के रूप में कमीशन हो गईं.

पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला

अश्विन किरुपाई की जिंदगी का सफर आसान नहीं रहा. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. इस घटना ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी. कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अपने सपनों को जीवित रखा. 24 साल की उम्र में उन्होंने OTA गया में शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) के महिला कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. 

खेल और पढ़ाई दोनों में रहीं आगे

अश्विन बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं. सिर्फ आठ साल की उम्र में उन्होंने सब-जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया और लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में MSc की पढ़ाई पूरी की और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए नेशनल कैडेट कोर से जुड़ गईं. NCC में रहते हुए उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया. उनकी इसी प्रतिभा के कारण उन्हें 2019 में ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में गोल्ड मेडल और 2020 में प्रधानमंत्री अवॉर्ड भी मिला.

सफलता का श्रेय मां को दिया

अपनी उपलब्धि के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनकी मां ग्लोरी अचुथा को जाता है. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हर मुश्किल समय में उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. अब उनका सपना भारतीय सेना में सेवा करते हुए देश का नाम रोशन करना है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST