<
Categories: Uncategorized

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इसके कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाए हुए हैं. वहीं इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि ये iPhone Duo से कम कीमत में मिलेगा.

Vivo X Fold 6: कुछ समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का दौर चल रहा है. बहुत सी टेक कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही हैं. अब Vivo भी भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन करने की तैयारी में है. 6 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे Vivo X Fold 6 को लॉन्च किया जाने वाला है. बता दें कि Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वीवो 6 अक्तूबर को भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है.

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

  • Vivo X Fold 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इस स्मार्टफोन की खासियतक इसका कैमरा और इसकी दमदार बैटरी है. Vivo X Fold 6 में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा रही है, जिसमें 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा.
  • Vivo X Fold 6 में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. मेन कैमरा ZEISS ट्यूनिंग के साथ आ सकता है. इसके दोनों डिस्प्ले पर फ्रंट में सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा दिया जा सकता है.
  • Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. ग्लोबल मॉडल में OriginOS 7 मिल सकता है.
  • कहा जा रहा है कि भारत में इसे 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
  • Vivo X Fold 6 के कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो इसे Prism Black और Nebula Teal कलर में लॉन्च किया जा सकता है.
  • Vivo X Fold 6 में बाहर की तरफ 6.51 इंच का 120Hz AMOLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है. 8.02 इंच का 120Hz LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दी जा सकती है. दोनों स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है. फोन को IP58 और IP59 रेटिंग हो सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Vivo X Fold 6 की कीमत की बात करें, तो चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत 7999 युआन है, जो भारत भारत में लगभग 1.1 लाख रुपये है. हालांकि आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बता दें कि कंपनी ने Vivo X Fold 5 को भारत में 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया था. ऐसे में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत पहले वाले स्मार्टफोन से ज्यादा होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा की कीमत पर लॉन्च कर सकती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST