Hindi News / Uttar Pradesh / Assembly Election 2022 Campaigning Seats

Assembly Election 2022 : यूपी और पंजाब में थमा चुनाव प्रचार का शोर

Assembly Election 2022 इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : Assembly Election 2022 : 20 फरवरी को यूपी और पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार शाम को छह बजे प्रचार थम गया। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले […]

BY: Ajay Dubey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Assembly Election 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Assembly Election 2022 : 20 फरवरी को यूपी और पंजाब में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार शाम को छह बजे प्रचार थम गया। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं पंजाब की 117 सीटों चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है।

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

Assembly Election 2022

यूपी में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान Assembly Election 2022

तीसरे चरण में 20 फरवरी को यूपी की 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इन 16 जिलों में कन्नौज, इटावा, औरैया, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, एवं महोबा शामिल हैं।

कई दिग्गजों की किस्मत पर लगा दांव

यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में कई सियासी दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, शिवपाल सिंह यादव, योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद जैसे दिग्गज शामिल हैं।

यूपी का ये रहा इतिहास

यूपी में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2017 में सपा को इन जिलों से मात्र आठ सीटें मिली थीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को 49 सीटें मिली थीं। साल 2012 में सपा को 37 सीटें जबकि भाजपा को 08 सीटें मिली थीं। बसपा को साल 2017 में 01 जबकि 2012 में 10 सीटें मिली थीं।

पंजाब में सख्त दिशा-निर्देश

पंजाब की 117 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार शाम छह बजे से मतदान खत्म होने तक शराब के ठेके भी बंद हो रहेंगे।

Also Read : New Guidelines of Corona Released 14 फरवरी से लागू, विदेशी यात्रियों को मिली होम क्वारंटाइन से छूट

Connect With Us : Twitter Facebookhttps://indianews.in/haryana/panipat-crime-news-today/

 

 

 

Tags:

assembly election 2022
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue