Hindi News /
Uttar Pradesh /
Blind Love Of A Father Of 5 Children First Shot The Girl And Then Himself You Will Be Shocked To Know The Reason
5 बच्चों के बाप का अंधा प्यार, पहले लड़की फिर खुद को गोली से उड़ाया,वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
India News (इंडिया न्यूज़),UP: आगरा के खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में गुरुवार शाम किसान विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला […]
India News (इंडिया न्यूज़),UP: आगरा के खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में गुरुवार शाम किसान विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। घर वालो से पूछताछ की जा रही है।
घर वालो से विवाद करने लगा
आपको बता दें कि कस्बे के नगला कमाल निवासी विनय परमार गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 साल से मिर्च की खेती कर रहे थे। अमर सिंह ने कहा कि खेत के पास ही घर होने से विनय का आना-जाना था। दोपहर लगभग 12 बजे विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां देर तक बैठने के बाद वह घर की ओर गया। शाम करीब 4 बजे वह पत्नी सुआ देवी और घर वालो से विवाद करने लगा।
मौके पर मृत्यु हो गई
सुआ देवी ने उसे वहां से जाने के लिए बोला। तैश में आकर विनय ने अपने छोटे भाई चिंटू से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाई और लहराने लगा। सुआ देवी ने कहा कि इसी बीच उनकी 19 साल की बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर 2 गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मृत्यु हो गई।